Chanakya Niti: चाणक्य नीति से ढूंढे गए सक्सेस के ये 5 फॉर्मूले, केवल स्टूडेंट नहीं आएंगे आपके भी काम

Chanakya Niti Success Tips: दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आप सफलता की दरवाजे पर रुक जाते हैं, तो आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आपके लिए हैं. 2300 साल पहले बताए गए आचार्य चाणक्य के सफलता सूत्र आज डिजिटल और AI के जमाने में भी अचूक हैं. आइए जानते हैं, सफलता पाने की ये फॉर्मूले?

Chanakya-Niti

असफल होने वालों के लिए चाणक्य नीति के 5 सूत्र आज भी अचूक हैं. (Photo Credit: AI/News24)

विज्ञापन

Chanakya Niti Success Tips: दिन-रात कर पूरी मेहनत झोंक देने के बाद कुछ लोग सफलता की दहलीज पर रुक जाते हैं. यदि आप भी उन लोगों में हैं, तो आपको आचार्य चाणक्य की नीतियों में से ढूंढे गए ये 5 खास बातें जरूर समझनी चाहिए, जो स्टूडेंट के साथ-साथ सबके लिए उपयोगी है. आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास की वो शख्सियत हैं, जिसने लगभग 2300 साल पहले अपनी बुद्धि के बल पर एक शक्तिशाली साम्राज्य का तख्तापलट दिया और एक आम बालक को अखंड भारतवर्ष का सम्राट बना दिया. कहते हैं, उन्होंने सफलता के उन गूढ़ रहस्यों को डिकोड कर लिया था, जो के मॉडर्न एज में उतने ही कारगर हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं सफलता के ये सूत्र?

यह भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में स्टाम्प पेपर पर मनोकामना लिख टांगते हैं भक्त, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं ये चीज

विज्ञापन

योजनाओं को गुप्त रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आप अगला कदम क्या लेने जा रहे हैं, इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किसी के सामने न करें. जब तक उद्देश्य की प्राप्ति न हो जाए, लक्ष्य न मिल जाए यानी काम बन जानें तक अपनी योजनाओं का खुलासा न करें, क्योंकि कई बार लोग आपकी सफलता से अधिक विफलता पर नजर रखते हैं.

दूसरों की गलतियों से सीखें

यह जीवन बहुत लंबा और बड़ा नहीं है. खुद एक्सपेरिमेंट करके के गलती करने पर और उसमें सीखने में बहुत टाइम बर्बाद होता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुद्धिमान और समझदार वही है, जो दूसरों नाकामियों और गलतियों से सीख और सबक लेकर काम करता है और खुद वैसी गलतियां नहीं करता है.

विज्ञापन

काम के रिजल्ट पर फोकस

व्यावहारिक दुनिया में, चाहे वह पढ़ाई हो या कॉरपोरेट लाइफ, यहां कोरी बातों और वादों से काम नहीं होता है, इससे पहचान नहीं बनती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान की असली पहचान उसके असल काम और उसके प्रत्यक्ष रिजल्ट यानी परिणाम से बनती है। इसलिए हमेशा काम के रिजल्ट पर फोकस रखें.

सीखना बंद न करें

आचार्य चाणक्य कहते है कि ज्ञान और अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. यह सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है। किसी दूसरे का ज्ञान हमेशा आपके काम आए ये जरूरी नहीं है. वे कहते हैं, कि किसी भी विद्यार्थी (स्टूडेंट) और मनुष्य को सीखना बंद नहीं करना चाहिए. यह देखा गया है कि जो व्यक्ति सीखना छोड़ देता है, उसकी ग्रोथ वहीं रुक जाती है.

विज्ञापन

डिसिप्लिन और समय की कीमत

डिसिप्लिन एक मौलिक गुण है, लेकिन यह साधा जाता है, जो एक कठिन काम है. वहीं, समय के अवसर की तरह है, जो एक बार आता है, तो दुबारा कब आएगा पता नहीं. इस लिए समय का सम्मान करना जरूरी है, वरना सफलता नहीं मिलती है. चाणक्य नीति के अनुसार, हर काम को उसके तय समय पर पूरा करना चाहिए, क्योंकि आज के काम को कल पर टालना असफलता की पहली सीढी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ