Numerology: पढ़ाई में तेज होते हैं इन 4 मूलांक वाले, करियर में कमाते हैं खूब नाम, जानिए

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में पता कर सकते हैं. इससे उसके स्वभाव, भविष्य और गुणों के बारे में जान सकते हैं. आज ऐसे लोगों के बारे में जानते हैं जो पढ़ने में अच्छे होते हैं और करियर में नाम कमाते हैं.

mulak.jpg

Photo Credit- AI

विज्ञापन

Numerology: व्यक्ति के जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक का पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. इसी प्रकार सभी जन्म तारीख के लोगों का किसी खास मूलांक और स्वामी ग्रह से संबंध होता है. मूलांक के लोगों पर उनके स्वामी ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई लोग बेहद होशियार और समझदार होते हैं. ऐसे ही 4 अलग-अलग मूलांक के लोग पढ़ाई में अच्छे होते हैं. यह पढ़ाई के साथ करियर में खूब नाम कमाते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

मूलांक 1 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. सूर्य के प्रभाव से यह लोग तेज बुद्धि और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. यह लोग पढ़ाई में बहुत ही अच्छे होते हैं. पढ़ाई के साथ ही करियर में अच्छा नाम कमाते हैं. मूलांक 1 वाले लोग अच्छे टीम लीडर होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 वाले लोग

महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं. देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से यह शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. मूलांक 3 वाले पढ़ाई में अच्छे होते हैं. यह लोग तेज दिमाग के होते हैं. नौकरी में अच्छा काम करते हैं और करियर में आगे बढ़ते हैं.

मूलांक 5 वाले लोग

मूलांक 5 वाले लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है. मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध देव हैं. बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है. इन लोगों की बुद्धि तेज होती है. मूलांक 5 के छात्र पढ़ाई में अच्छे होते हैं. यह लोग करियर में बेहतर करते हैं. मूलांक 5 के लोग हर जगह अपनी अलग पहचान बनाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 वाले लोग

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म हुआ है, तो ऐसे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. केतु के प्रभाव से इन लोगों का माइंड शार्प होता है. यह अच्छे विचारक और शोधकर्ता होते हैं. मूलांक 7 के लोग पढ़ाई में अच्छा करते हैं. यह करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ