Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा द्विद्वादश दृष्टि योग, वृषभ समेत 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
Dwidwadash Drishti Yog: वैदिक ज्योतिष में द्विद्वादश दृष्टि योग को महत्वपूर्ण योग में से एक माना जाता है. यह योग दो ग्रहों के एक-दूसरे से दूसरे और 12वें भाव में होने पर बनता है.

Dwidwadash Drishti Yog: अब 22 जुलाई को द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. इस योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा. जुलाई में बन रहे इस द्विद्वादश दृष्टि योग से 4 राशियों को लाभ होगा.
द्विद्वादश दृष्टि योग
2 / 7द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. बुध और मंगल ग्रह इस योग का निर्माण कर रहे हैं. यह दोनों ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे.
द्विद्वादश दृष्टि योग लकी राशियां
3 / 7द्विद्वादश दृष्टि योग का बनना वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इन राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है. इन्हें करियर में सफलता मिलेगी. ये भी पढ़ें - Ashadh Month 2026: आज शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, विष्णु भगवान की कृपा के लिए करें ये 3 काम
वृषभ राशि
4 / 7वृषभ राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है. इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वृषभ राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
मिथुन राशि
5 / 7मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. द्विद्वादश दृष्टि योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में लाभ होगा. कमाई के नए साधन बनेंगे. व्यापार करने वाले लोगों को फायदा होगा. ये भी पढ़ें - Unlucky Zodiac Signs: 10 जुलाई को बनेगा व्यतिपात योग, वृषभ समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, होगा आर्थिक नुकसान
सिंह राशि
6 / 7द्विद्वादश दृष्टि योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों के लिए सफलता के योग बनेंगे. आपको करियर और कारोबार में लाभ होगा. अच्छी कमाई होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. निवेश करने के लिए समय अच्छा है.
मीन राशि
7 / 7मीन राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग का बनना शुभ और प्रभावी रहने वाला है. कारोबार में लाभ होगा. पैसों के मामले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.