Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम का आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. हर साल 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस मनाया जाता है. आज इस शुभ अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है. कैंची धाम आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है. यह मंदिर पहाड़ियों के बीच शांत जगह पर स्थित है. कैंची धाम आश्रम की स्थापना 15 जून 1964 को हुई थी. आज स्थापना दिवस के मौके पर यहां धूमधाम से उत्सव मनाया जा रहा है. आइये कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़े रहस्यों और चमत्कार के बारे में जानते हैं.
कैसे हुई कैंची धाम की स्थापना?
मान्यताओं के अनुसार, नीम करोली बाबा साल 1961 में नैनीताल में इस स्थान पर पहुंचे थे. वह यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने अपने भक्त पूर्णानंद जी के साथ मिलकर यहां आश्रम बनाया. इसकी स्थापना 15 जून 1964 को की गई थी. इसके बाद से हर साल 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस मनाया जाता है. यहां इस शुभ मौके पर भंडारे का आयोजन होता है. कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.
ये भी पढ़ें – Kala Dhaga Benefits: सिर्फ बुरी नजर से नहीं बचाता है काला धागा, इससे मिलते हैं कई लाभ, जानिए सही विधि
कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनका जन्म फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ था. नीम करोली महाराज के बचपन का नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था. वह छोटी उम्र में ही सांसारिक मोह को त्याह आध्यात्म की राह पर चल दिए थे. उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय भक्ति और सेवा में बिताया था. उनके जीवन से जुड़े कई चमत्कार है, जो नीम करोली बाबा को महान संत बनाते हैं.
नीम करोली बाबा के चमत्कार
एक बार नीम करोली बाबा को बिना टिकट होने के कारण ट्रेन से उतार दिया गया था. इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर जाकर जमीन पर बैठ गए. इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी थी. कई प्रयास के बाद ट्रेन जब नहीं चली, तो उन्हें एक रेलवे कर्मचारी ने बताया कि, यह कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं. ऐसा एक साधु को ट्रेन से उतारने के कारण हुआ है. इसके बाद नीम करोली बाबा से माफी मांगने के बाद उन्हें सम्मान के साथ ट्रेन में बैठाया. इसके बाद ट्रेन तुरंत चल पड़ी. नीम करोली बाबा के जीवन से ऐसे कई चमत्कार जुड़े हैं.
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Ayodhya: कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी? जानिए सलेक्शन और योग्यता से लेकर सबकुछ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चांद नहीं दिखा तो, कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
37 mins agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
1 hr agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
2 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
17 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
21 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
22 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
23 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines