हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

टॉयलेट से जुड़े 7 वास्तु दोष आपको बना सकते हैं कंगाल, इस दिशा में भूल से भी नहीं बनवाना चाहिए टॉयलेट

Toilet Vastu Tips: टॉयलेट घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी स्थिति और दिशा के गलत होने से गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं, जो घर की समृद्धि पर नकारात्मक असर डालते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं, घर टॉयलेट बनवाते समय वास्तु संबंधी कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

विज्ञापन

Toilet Vastu Tips: पहले घर और टॉयलेट साथ-साथ नहीं होते थे। लेकिन समय के साथ बदलती परिस्थितियों और शहरीकरण के कारण अब घर या फ्लैट ही में टॉयलेट बने होते हैं। वास्तु शास्त्र में मकान के हर हिस्से की भांति वाशरूम और टॉयलेट की स्थिति पर भी स्पष्ट नियम बताए गए हैं। इस शास्त्र की मान्यता है कि घर का टॉयलेट घर की नकारात्मक ऊर्जा को सबसे अधिक बढ़ाता है। इसलिए इसके निर्माण में वास्तु नियमों का भूल से भी उल्लंघन नहीं करना चाहिए, अन्यथा घर की समृद्धि और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

टॉयलेट से जुड़े 7 वास्तु दोष

1- कभी भी टॉयलेट की दीवार, पूजा घर और रसोईघर से सटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसे एक काफी गंभीर वास्तु दोष माना गया है। इससे सौभाग्य और आर्थिक प्रगति रुक जाती है।

2- टॉयलेट में कभी गहरे रंग की टाइल्स का प्रयोग नहीं करनी चाहिए, यह बाथरूम की नकारात्मकता को और बढ़ाता है।

विज्ञापन

3- टॉयलेट का दरवाजा और टॉयलेट की सीट कभी भी खुली नहीं रखनी चाहिए।

4- टॉयलेट को कभी भी मकान या फ्लैट की पूर्व, पश्चिम या उत्तर हिस्से में नहीं बनवाना चाहिए। साथ ही, इसकी सीट या कमोड भूल से भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। यह केवल धन की आमद को ही नहीं रोकता है, बल्कि घर की जमापूंजी भी खर्च करवा सकता है।

विज्ञापन

5- टॉयलेट और सीट कभी किसी भी तरह से गंदी नहीं होनी चाहिए। यह न केवल घर में बीमारियों को बढ़ावा देता है, बल्कि वास्तु दोष को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: लेडिज जरूर जानें घर में कहां नहीं रखनी चाहिए ज्वेलरी? अलमारी के 10 वास्तु टिप्स

विज्ञापन

6- टॉयलेट में लगे नल और पाइप क्षतिग्रस्त, लीकेज या खराब नहीं होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी टपकता हुआ नल कर्ज बढ़ाता है।

7- टॉयलेट रूम और बच्चे की पढ़ाई का रूम आसपास नहीं होने चाहिए, क्योंकि टॉयलेट से आने वाली नेगेटिव एनर्जी स्टूडेंट या बच्चों की कंसेन्ट्रेशन यानी एकाग्रता बाधा डालता है।

विज्ञापन

केवल इतना ही नहीं बल्कि टॉयलेट में आईना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि शीशा नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और इससे इसे इस्तेमाल करने वालों लोगों को कष्ट होता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में कांच टूटने से मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें वास्तु शास्त्र के शुभ-अशुभ नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola