---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में इन 5 पक्षियों का दिखना है बेहद शुभ, देवी मां देती हैं सौभाग्य, समृद्धि और सेहत का वरदान

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि त्योहार के दौरान कुछ पक्षियों का दिखना बेहद शुभ माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता है कि इन पक्षियों के दर्शन से देवी मां सौभाग्य, समृद्धि और सेहत का वरदान देती हैं। आइए जानते हैं, ये शुभ पक्षी कौन-कौन से हैं?

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2025: हिन्दू धर्म में नवरात्रि मातृ-शक्ति पूजा का प्रमुख त्योहार है, जिसमें देवी दुर्गा और उनके 9 रूपों की पूजा की जाती है। सदियों से इस त्योहार के दौरान कई शुभ संकेतों पर ध्यान दिया जाता है, जिनमें से एक है पक्षियों का दिखना। मान्यता है कि कुछ विशेष पक्षियों का दिखना दुर्गा पूजा के दौरान शुभ संकेत देता है। बता दें कि हिंदू धर्म में पक्षियों को देवी-देवताओं का दूत माना गया है। साथ ही ये प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कहा जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान 5 पक्षियों का दिखना हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इनके दर्शन मात्र से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, ये 5 पक्षी कौन-कौन से हैं?

दुर्गा पूजा में इन पक्षियों का दिखना है बेहद शुभ

खंजन

खंजन पक्षी को प्रेम, रोमांस और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। अपनी सुंदरता और चंचलता के कारण ये अनेक कहानियों और लोककथाओं का हिस्सा रहे हैं। खंजन पक्षी को अक्सर प्रेम और का प्रतीक माना जाता है। इसकी जोड़ीदार के साथ मधुर संबंधों को देखकर लोग प्रेम और विश्वास की प्रेरणा लेते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान खंजन पक्षी का दिखना यह संकेत देता है कि घर में प्रेम और खुशहाली आएगी।

---विज्ञापन---
Spotted Dove / Eastern Spotted Dove / फाक्ता / पंडुक - मघा

पंडुकी पक्षी को अंग्रेजी में डव (Dove) कहते हैं। (फोटो साभार: maghaa.com)

पंडुकी

सदियों से कबूतर की तरह दिखने वाले पंडुकी पक्षी को बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। यह पक्षी विवेकपूर्ण निर्णय लेने में मदद करता है। घर में इस पक्षी का आना परिवार के सदस्यों को विवेकपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करता है। नवरात्रि में इस पक्षी का दिखना यह संकेत देता है कि घर में बुद्धि और विवेक का विकास होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बेडरूम में भूल से भी न रखें ये 7 चीजें, रिश्तों में दरार आते नहीं लगेगी देर

मैना

नवरात्रि के दौरान मैना पक्षी को मां पार्वती की मां मैनावती का प्रतीक माना जाता है। इस पक्षी को मधुर वाणी और संदेशवाहक का प्रतीक माना जाता है। इस पक्षी का दिखना यह संकेत देता है कि घर में खुशखबरी आने का सिलसिला कभी रुकने वाला नहीं है।

---विज्ञापन---

मोर

मोर पक्षी को हजारों सालों से सौंदर्य और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। यह मां दुर्गा के पुत्र और देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय वाहन है। दुर्गा पूजा के दौरान मोर का दिखना यह संकेत देता है कि घर में सुख-समृद्धि आएगी, बुरी नजर से रक्षा होगी और बच्चों में साहस और नेतृत्व का विकास होगा।

वीडियो: दशहरा पर नीलकंठ पक्षी दर्शन से जुड़ी धार्मिक, वैज्ञानिक और लोक मान्यताएं

---विज्ञापन---

नीलकंठ

दुर्गा पूजा के दौरान, विशेषकर विजयादशमी के दिन, नीलकंठ पक्षी को शिद्दत से खोज कर देखा जाता है। मान्यता है कि दशहरा के दिन इसे देखने से सभी ग्रह कट जाते हैं और हर प्रकार के काम में सफलता मिलती है। इस पक्षी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। इस पक्षी का दिखना यह संकेत देता है कि मां दुर्गा समेत भगवान शिव की कृपा घर पर होगी।

इन 5 पक्षियों के अलावा बहुत से स्थानीय संस्कृतियों में कौआ, गौरैया, उल्लू, तोता आदि को देखना भी बेहद शुभ माना गया है। ये सभी पक्षी भारत की लोक-संस्कृति में मनुष्यों के बेहद करीब माने गए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 02, 2025 07:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola