धरती की रक्षा के लिए समय-समय पर भगवान विष्णु ने अवतार लिए हैं। प्राचीन काल में भगवान विष्णु ने चौथी बार नरसिंह अवतार लिया था ताकि वो प्रहलाद की रक्षा हिरण्यकश्यप से कर सकें। दरअसल, ब्रह्मा जी से हिरण्यकश्यप को वरदान प्राप्त था कि उसे कोई देवी-देवता, मनुष्य या जानवर नहीं मार सकता। इसी वजह से विष्णु जी ने मनुष्य और शेर दोनों के मिश्रण से नरसिंह अवतार लिया था।
विष्णु जी ने ये अवतार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को लिया था, जिस दिन हर साल नरसिंह जयंती मनाई जाती है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखा जाता है। नरसिंह जयंती पर कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं नरसिंह जयंती की सही तिथि, पूजा के शुभ मुहूर्त, व्रत के पारण का सही समय और उपायों के बारे में।
2025 में कब है नरसिंह जयंती?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल चतुर्दशी तिथि का आरंभ 10 मई 2025 को 05 बजकर 29 मिनट से हो गया है, जिसका समापन अगले दिन 11 मई 2025 को रात 08 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल 11 मई 2025, दिन रविवार को नरसिंह जयंती मनाई जाएगी। 12 मई 2025 को नरसिंह जयंती के व्रत का पारण होगा। 12 मई 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 32 मिनट के बाद व्रत का पारण करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: मां के नक्शे कदम पर चलते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं टालते कोई भी बात
नरसिंह जयंती के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 5:51
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से लेकर दोपहर 12:49 मिनट तक
- अमृत काल- रात 08:25 से लेकर देर रात 10:13 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:15 से लेकर 05:03 मिनट तक
- पूजा का समय- दोपहर 04:21 से लेकर शाम 07:03 मिनट तक
नरसिंह जयंती से जुड़े उपाय
- नरसिंह जयंती के दिन हनुमान जी और विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का 3 या 5 बार पाठ करें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए नरसिंह जयंती के दिन गरीबों को काले कंबल या गुड़ का दान करें। इससे आपको शनि समेत 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। साथ ही घर में बरकत होगी।
- भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को दही का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे उनका क्रोध शांत होता है। इसलिए नरसिंह जयंती पर पूजा-पाठ करने के बाद उन्हें दही का भोग लगाएं। इससे आपके अधूरे काम पूरे होते चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य की कृपा से कर्क समेत 3 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगी मधुरता, 2 के घर में हो सकता है क्लेश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines