---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: मां के नक्शे कदम पर चलते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं टालते कोई भी बात

आज हम आपको अंक शास्त्र में बताई गई उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लोग अपनी मां के दुलारे होते हैं। ये अपने मां के नक्शे कदम पर चलते हैं और उनकी कोई बात नहीं टालते हैं। साथ ही हर मोड़ पर उनका साथ निभाते हैं।

---विज्ञापन---

हर एक मां के लिए उसका बच्चा प्यारा होता है। बच्चों का भी मां से खास लगाव होता है। इसलिए कहा जाता है कि मां और बच्चों के बीच का रिश्ता जीवन के महत्वपूर्ण बंधनों में से एक है। इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ देखभाल और समर्पण का मिश्रण होता है। जहां कुछ बच्चे हर मोड़ पर अपनी मां का साथ निभाते हैं तो कुछ बीच में ही उनका साथ छोड़ देते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं जिन पर जन्मे लोग हर मोड़ पर अपनी मां का साथ निभाते हैं। कभी उनकी कोई बात नहीं टालते हैं और जीवनभर उनके नक्शे कदम पर चलते हैं।

दरअसल, अंक शास्त्र में जन्म तिथि के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। यहां तक कि उनका रिश्ता माता, पिता, भाई-बहन और जीवनसाथी के साथ कैसा होता है, ये भी पता चल सकता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोग अपनी मां से कोई बात नहीं छुपाते हैं।

---विज्ञापन---

मां का कभी नहीं दुखाते दिल

वैदिक अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के लोग अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। इनकी शक्ल भी अपनी मां से मिलती-जुलती होती है। ये अपनी मां से हर बात शेयर करते हैं। करियर से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े हर फैसले में मां की सलाह लेते हैं।

इन लोगों का स्वभाव बहुत अच्छा होता है। ये आसानी से लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं। ये लोग रात में जागना पसंद करते हैं और दिन में ज्यादा सोचते हैं। ये अपने मन के मालिक होते हैं, जो अपने मन और मूड के हिसाब से काम करते हैं। हालांकि इनका दिल बहुत साफ होता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamta Akashic Reader (@mamta_akashic_reader)

---विज्ञापन---

मूलांक 2 के लोग किस क्षेत्र में बनाएं करियर?

मूलांक 2 के लोग क्रिएटिव होते हैं। इसलिए इन लोगों के लिए कला, लेखन, शिक्षा या संगीत के क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा रहता है। इन क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलने की ज्यादा संभावना होती है।

---विज्ञापन---

सफलता पाने के उपाय

  • मूलांक 2 के लोगों के लिए भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहता है।
  • मन को स्थिर करने के लिए रोजाना योग करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें।
  • मूलांक 2 के लोगों को यदि जीवन में सफल होना है तो इन्हें नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे वो पॉजिटिव रहेंगे और उनका मन गलत जगह नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 मई से पहले किसको मिलेगी नौकरी और किसका बढ़ेगा कारोबार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2025 12:50 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola