Sawan 2024: श्रावण माह का आरंभ हो गया है। इस बार 22 जुलाई 2024 को सावन माह के पहले सोमवार का व्रत रखा गया था, जिसके बाद आज यानी 29 जुलाई को सावन सोमवार का दूसरा व्रत रखा जाएगा। आज पूरे दिन व्रत रखने और भगवान शिव व देवी पार्वती की विधिपूर्वक उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा आज कई साल बाद शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं आज किन-किन शुभ योग का संयोग बन रहा है और उससे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।
100 साल बाद बना ‘कालसर्प योग’ का संयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज यानी 29 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार के दिन करीब 100 साल बाद ‘कालसर्प योग’ का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। जिन लोगों की व्यक्ति की कुंडली में ‘कालसर्प दोष’ है, यदि वो आज के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करते हैं, तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है। ‘कालसर्प योग’ के अलावा आज भरणी और कृत्तिका नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।
4 राशियों को प्राप्त होगी महादेव की विशेष कृपा
मेष राशि
सावन के दूसरे सोमवार के दिन मेष राशि के लोगों को सर्वाधिक लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश करने के लिए ये समय उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कलीग से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आप यदि व्यापारी हैं, तो आज आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को शाम तक प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और शांति में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस में सफलता प्राप्त हो सकती है। सावन के दूसरे सोमवार कन्या राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का भी मौका मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। रात का समय पार्टनर के साथ आनंदमय व्यतीत होगा। किसी विरोधी से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के धन में वृद्धि होगी। साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।