---विज्ञापन---

Religion angle-right

Hariyali Teej 2024: इन तीन शुभ मुहूर्त में सुहाग पूजा से प्रसन्न होंगी मां पार्वती, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि यह व्रत रखने और कुछ उपाय करने से पति दीर्घायु होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, इस वर्ष हरियाली तीज की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है?

---विज्ञापन---

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा भारत एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। इस तीज का उत्सव पवित्र सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। सावन के हरे-भरे महीने में प्रकृति की उपासना से जुड़े तीज को ‘श्रावणी तीज’ भी कहते हैं। हरियाली तीज सुहाग का व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं। इसलिए हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद खास होता है।

शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का दिन है हरियाली तीज

हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। मान्यता है कि इस दिन जो सुहागिन महिलाएं इस पावन व्रत को रखती हैं, उन्हें देवी पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके पति की आयु लंबी होती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कुंवारी कन्याएं यदि यह व्रत रखती हैं, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। आइए जानते हरियाली तीज का पर्व कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

हरियाली तीज कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में पड़ने वाली हरियाली तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 अगस्त को पड़ रही है। इस तिथि का आरंभ मंगलवार 6 अगस्त की शाम 07 बजकर 52 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन बुधवार 07 अगस्त को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 07 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज पर की जाने वाली सुहाग पूजा को उदयातिथि तिथि के भीतर तीन शुभ मुहूर्तों में किया जा सकता है। ये तीनों मुहूर्त इस प्रकार हैं:

---विज्ञापन---

पूजा मुहूर्त 1: पहला शुभ मुहूर्त 7 अगस्त सुबह 05.46 बजे से सुबह 09.06 बजे तक का होगा।

पूजा मुहूर्त 2: दूसरा शुभ मुहूर्त 7 अगस्त को सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक का है।

---विज्ञापन---

पूजा मुहूर्त 3: तीसरा शुभ मुहूर्त 7 अगस्त को शाम 05:27 बजे से शाम 07.10 बजे तक का होगा।

हरियाली तीज पर्व का महत्व

हरियाली तीज को सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है कि तीज व्रत रखने और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से निसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। घर के सदस्य निरोग रहते हैं, पारिवारिक एकता में बढ़ोतरी होती है और साथ ही सुख, शांति और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अर्जुन के बेटे इरावन के लिए श्रीकृष्ण ने क्यों लिया मोहिनी रूप, निभाया पत्नी का फर्ज…जानें पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों को जन्मे व्यक्ति होते हैं विश्वास के पक्के, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 05, 2024 05:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola