---विज्ञापन---

6 साल बाद नाग पंचमी पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, इन 3 उपायों से मिलेगी शिव कृपा, दूर होंगे राहु-केतु दोष

Nag Panchmi 2024: नाग पंचमी इस साल 9 अगस्त को मनाई जा रही है। इस बार नाग पंचमी पर 6 साल बाद सिद्ध योग और रवि पुष्य योग जैसे दो शुभ योगों का संयोग हो रहा है। आइए जानते हैं, इस दिन शिवजी और नाग देवता की पूजा से राहु-केतु दोष को समाप्त करने के विशेष उपाय।

---विज्ञापन---

Nag Panchmi 2024: साल 2024 में नाग पंचमी का प्रसिद्ध त्यौहार शुक्रवार 9 अगस्त को मनाई जाएगी। प्रचलित परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नागों और सर्पों की विशेष पूजा की जाती है। इस बार सावन के पवित्र महीने में इस पर्व के मौके पर कई दुर्लभ संयोग संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि जिनकी कुंडली में राहु और केतु ग्रह से जुड़ी कोई समस्या या ग्रह दोष है, तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विशेष पूजा से दोष समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं, ये दुर्लभ संयोग क्या हैं और इस शुभ मौके पर भगवान शिव सहित नाग देवता की पूजा किस प्रकार करें कि अधिक से अधिक लाभ हो और राहु-केतु के नेगेटिव असर से मुक्ति मिल सके?

नाग पंचमी पर बने ये दुर्लभ संयोग

हिन्दू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस अवसर पर की गई पूजा से नाग और सांप से सपने से मुक्ति मिलती है, जीवन की मुश्किलें और चिंताएं दूर होती हैं। आध्यात्मिक शक्ति, सिद्धियां और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं।

---विज्ञापन---

इस बार श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार 9 अगस्त को रात में 12 बजकर 36 मिनट पर आरंभ होगी और इसका समापन शनिवार 10 अगस्त को रात में 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस बार नाग पंचमी का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। 09 अगस्त यानी नाग पंचमी के दिन सिद्धि योग और रवि पुष्य योग का शुभ संयोग हो रहा है। पंडितों के मुताबिक, यह संयोग 6 वर्षों के बाद बन रहा है, जो काफी फलदायी है।

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: मां पार्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, प्रसन्न हो देंगी अखंड सौभाग्य का वरदान

---विज्ञापन---

Nag Panchami, Nag Panchami 2023, Nag Panchami upay, नाग पंचमी उपाय

नाग पंचमी पर करें ये उपाय

मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में राहु और केतु ग्रह की स्थिति सही न हो, उन्हें नाग पंचमी पर भगवान शिव और उनके गले में लिपटे नाग देवता की विशेष पूजा से लाभ होता है। इस बार की नाग पंचमी के दिन इन उपायों को विधिवत करने से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

शिवजी के नाग का पूजन: नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान करके देवाधिदेव महादेव भगवान शिव का सच्चे मन और पूरी निष्ठा से स्मरण करें। स्नान-ध्यान के बाद मंदिर जाकर उनका विधिवत शीतल जल या गंगाजल से अभिषेक करें। फिर उन्हें सफेद चंदन के साथ बेलपत्र अर्पित करें। फिर शिवजी के गले में विराजमान नाग देवता की पूजा करें।

घर पर करें ये उपाय: घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू और चिकनी मिट्टी के घोल से सर्प और नाग की आकृति बनाएं, इसकी भी पूजा करें। फिर इस सर्प और नाग आकृति को हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करें। यह उपाय बेहद प्रभावशाली है। इससे कुंडली के राहु और केतु के दोष से मुक्ति मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 07, 2024 02:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola