Money Lost Dream Meaning: खून-पसीने की कमाई चाहे वास्तविक जिंदगी में खो जाए या सपने में गायब हो जाए, तो नींद उड़ना स्वाभाविक है. असल जिंदगी में भी रुपयों-पैसों के खोने को अच्छा और शुभ नहीं माना गया है. यही बात सपने में खोए धन और पैसों के बारे में भी है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यह कई परिस्थितियों पर निर्भर करता है. आइए इस शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ऐसे सपने शुभ होते हैं या अशुभ?
सपने में पैसे गुम या चोरी होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में पैसे गुम या चोरी होते हैं, तो यह धन हानि और आर्थिक तंगी की ओर इशारा करता है. यह भी दर्शाता है कि आने वाले समय में खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं. यह भी हो सकता है कि किसी निवेश से नुकसान हो.’
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
सपने में पर्स या वॉलेट खोना
सपने में पैसों से भरा पर्स खोना स्वपन शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है. यह वास्तविक जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है. यह इस बात का भी संकेत देता है कि किसी काम या बिजनेस में लापरवाही के कारण कोई बड़ा नुकसान हो सकता है.
सपने में पैसे खोकर वापस मिलना
स्वप्न में ऐसे सपने को शुभ माना गया है, जिसमें पैसे खोकर वापस मिल जाते हैं. इस अर्थ यह बताया गया है कि यदि वास्तविक जीवन में कोई काम रुका या अटका पड़ा है या नुकसान हुआ है, तो वह जल्द ठीक हो जाएगा और भरपाई हो जाएगी. हो सकता है कि अचानक धन की प्राप्ति हो.
यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग
सपने में सिक्का खोना
यदि सपने में नोट के बजाय सिक्का गुम होता है, यह एक चेतावनी की तरह है. ऐसा सपना यह संकेत देता है कि जीवन में छोटे-मोटे विवाद से कुछ नुकसान हो सकता है. इससे मानसिक शांति खोने और स्वास्थ्य गिरावट का भी संकेत मिलता है.
क्या कहता है मनोविज्ञान?
मनोविज्ञान के अनुसार, ऐसे सपने तब आते हैं, जब इंसान वास्तविक जीवन में अपनी परिस्थितियों और काम के ऊपर से कंट्रोल खो रहा होता है. उसके अंदर अनसेक्योरिटी और डर होता है. ऐसा आत्मविश्वास की कमी और भविष्य की चिंता से भी होता है.
यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
46 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines