Monday Shopping: सोमवार को क्या खरीदें, क्या नहीं; जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?

सोमवार भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित दिन है, जिससे इस दिन की महत्ता बढ़ जाती है। यह दिन नई शुरुआत और कुछ खास चीजों की खरीदारी के लिए शुभ माना गया है, लेकिन वहीं इस दिन कुछ वस्तुओं की शॉपिंग अपशकुन मानी गई हैं। आइए ज्योतिष के अनुसार जानते है, सोमवार को किन चीजों की खरीदने से बचना चाहिए?

astrology-tips-for-monday-shopping
विज्ञापन

हिन्दू धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन है। इस दिन के स्वामी चंद्रमा भी हैं। सदियों से सोमवार कार्यकारी सप्ताह का पहला दिन है। इस दिन को हम अक्सर नई ऊर्जा और योजनाओं के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन जरूरी खरीदारी करने या नए खर्च की शुरुआत करने को शुभ मानते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सोमवार के दिन खरीदना न सिर्फ अपशकुन माना जाता है, बल्कि इससे आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है? आइए जानते हैं कि सोमवार को किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए, किन चीजों की शॉपिंग करने से बचना चाहिए और इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र की क्या मान्यताएं और तर्क हैं?

Advertisment

सोमवार को करें इन चीजों की शॉपिंग

सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यह रंग शांति का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सफेद वस्तुओं की खरीदारी करने से महावदेव शिव और चंद्रमा शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस दिन चावल, दूध, दही और चीनी जैसे सफेद रंग के खाद्य पदार्थों को खरीदना शुभ माना जाता है।

सोमवार को न खरीदें ये चीजें

अनाज: सोमवार को अनाज खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

विज्ञापन

पढ़ाई से संबंधित सामग्री: इस दिन किताबें, कॉपी, पेन और पेंसिल आदि भी नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

खेल से संबंधित वस्तुएं: सोमवार को खेल से जुड़ी वस्तुओं को खरीदने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक शक्ति को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को क्या करें?

  • सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • यदि चंद्रमा कमजोर हैं, तो इस दिन चंद्रमा की पूजा करें। उन्हें दूध अर्पित करें।
  • इस दिन सफेद कपड़े पहनें और सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • चावल, दूध, दही और चीनी जैसी सफेद रंग की वस्तुओं का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan Kumar

Shyamnandan Kumar

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ