हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। वर्षभर में 24 एकादशियां आती हैं, जिनमें वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है, जो समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे और देवताओं को अमृत पिलाया था. हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत रखने जितना ही महत्वपूर्ण होता है उसका विधिपूर्वक पारण करना। आइए जानते हैं, इस बार मोहिनी एकादशी व्रत का पारण कब और कैसे करना है?
मोहिनी एकादशी का पारण मुहूर्त
इस वर्ष मोहिनी एकादशी व्रत 08 मई 2025 (गुरुवार) को रखा जा राह और व्रत का पारण 09 मई 2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पारण का शुभ समय प्रातः 5:34 AM बजे से 8:16 AM बजे तक है। द्वादशी तिथि दोपहर 2:56 बजे समाप्त हो रही है, इसलिए पारण इसी अवधि में करना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: सुराही या मिट्टी का घड़ा अचानक टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष और वास्तु शास्त्र
व्रत पारण की सही विधि
- द्वादशी तिथि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और पवित्र स्नान करें।
- शुद्ध स्थान पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें, दीप जलाएं फूल, धूप और नैवेद्य अर्पित करें।
- भगवान को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं और भोग में तुलसी और अक्षत यानी चावल अवश्य रखें।
- पूजा के बाद अन्न, वस्त्र, दूध, फल आदि का दान जरूरतमंदों को करें।
- भोग अर्पण के बाद तुलसी दल और चावल से पारण करें। पारण के बाद चावल अवश्य खाएं।
- केवल सात्विक भोजन करें। इस दिन प्याज, लहसुन, मसूर दाल, बैंगन, साग और मूली से परहेज करें।
- यदि संभव हो तो ब्राह्मण को आमंत्रित कर भोजन कराएं।
पारण का ये नियम जरूर ध्यान रखें
व्रत का पारण द्वादशी तिथि में ही करें। सात्विक आहार लें और मन में पवित्रता बनाए रखें। ध्यान रखें कि पारण के बाद चावल (भात) अवश्य खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपने भी तुलसी के पास तो नहीं लगा रखा ये पौधा? वरना घर से खत्म नहीं होगी बदहाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
22 mins agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines