सुराही या मिट्टी का घड़ा अचानक टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष और वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मिट्टी का घड़ा या सुराही टूटने की घटना को केवल एक संयोग मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह हमारे जीवन में घटने वाली कुछ घटनाओं का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस विषय में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र क्या कहते हैं?

suddenly-breaking-of-pitcher-or-earthen-pot

भारतीय संस्कृति में मिट्टी से बने बर्तन जैसे सुराही, मटका या घड़ा सिर्फ पानी या अनाज रखने के साधन नहीं होते, बल्कि ये हमारे जीवन, परंपराओं और धार्मिक विश्वासों से गहराई से जुड़े होते हैं। इन्हें शुद्धता, ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यही घड़ा या सुराही अचानक टूट जाए तो क्या यह किसी शुभ या अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है? आइए जानते हैं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र इसके बारे में क्या कहते हैं।

विज्ञापन

अचानक घड़ा टूटना

ज्योतिष के अनुसार यदि बिना किसी कारण के यानी बिना टकराए कोई मिट्टी का घड़ा या सुराही टूट जाती है, तो यह आने वाले समय में किसी बदलाव या संकट की ओर इशारा कर सकता है। इसे एक चेतावनी के रूप में भी देखा जाता है कि भविष्य में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं घट सकती हैं। यह संकेत सकारात्मक भी हो सकता है यदि यह परिवर्तन जीवन में किसी बड़ी रुकावट को हटाने वाला हो।

विज्ञापन

मंदिर में मटका टूटना

अगर मंदिर में रखा मिट्टी का घड़ा या कलश अचानक टूट जाता है, तो इसे एक गंभीर चेतावनी माना जाता है। खासतौर पर यदि यह पूजा के दौरान टूटे, तो माना जाता है कि पूजा में कोई त्रुटि हो रही है, जिसे तुरंत सुधारना चाहिए। यह ईश्वरीय संकेत होता है कि आपके अनुष्ठान या कर्म में कुछ बदलाव की आवश्यकता है।

विज्ञापन

शुभ कार्यों में टूटना

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश या दुर्गा स्थापना के दौरान या बाद में मिट्टी का घड़ा टूटता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक होता है कि उस स्थान से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हुआ है और अब वातावरण अधिक पवित्र और सकारात्मक हो गया है।

शव यात्रा में टूटना

परंपरा के अनुसार जब शव यात्रा के समय पानी से भरा मटका या घड़ा अचानक टूट जाता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आत्मा को मुक्ति मिल रही है और उसके अंतिम सफर में कोई बाधा नहीं आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ