Mehandipur Balaji Temple: भारत आस्था और विश्वास की भूमि हैं, जहां अनोखी परंपराएं और एक बढ़कर एक अनूठे मंदिर हैं। सामान्य तौर पर हर मंदिर पूजा और चढ़ावे के बाद उसका प्रसाद घर लाया जाता है, ताकि जिन लोगों को दर्शन-पूजन लाभ नहीं मिल पाया हो, वे भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन सकें। लेकिन अपने ही देश में एक मंदिर ऐसा भी है कि जहां से न केवल प्रसाद घर ले जाना मना है, बल्कि वहां मंदिर में भी खाना वर्जित है। आप भी चौंक गए हैं, शायद! आइए जानते हैं, कहां यह मंदिर, क्या खासियत है और ऐसा अनूठा रिवाज क्यों है?
राजस्थान में यहां स्थित है मंदिर
अनूठी परंपरा वाला वो मंदिर जिसका प्रसाद घर ले जाना मना है, वह हनुमान जी को समर्पित राजस्थान का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और मेहंदीपुर बालाजी के नाम से पूरी दुनिया फेमस है। राजस्थान के करौली और दौसा जिले की सीमा पर स्थित एक हजार साल से भी पुराना यह पवित्र धाम दो पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां हनुमान जी की स्वयंभू मूर्ति स्थापित है और हनुमान जी की पूजा यहां उनके बालरूप होती है। इस मंदिर के फेमस होने की वजह भी बेहद अनूठी है।
यह मंदिर की प्रसिद्धि का कारण
हनुमान जी का एक जागृत स्थल माना गया मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी, भैरव जी और प्रेतराज जी सरकार साथ में विराजमान हैं। भक्तों का मानना है कि यहां स्थापित बालाजी बेहद चमत्कारी हैं। मान्यता है कि भगवान बालाजी यहां भूत-प्रेत बाधाओं और मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं।
कहते हैं, जिसके ऊपर भूत-प्रेत का साया होता है, वह मंदिर परिसर आते ही में जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और पागलों जैसी हरकतें करने लगता है। फिर कुछ अनुष्ठानों के बाद बालाजी और प्रेतराज सरकार के डर से भूत-प्रेत की आत्मा सदा के लिए पीड़ित व्यक्ति के शरीर से निकल जाती है।
फोटो साभार: static2.tripoto.com
दूर होती हैं समस्याएं
लोगों का मानना है कि इस मंदिर में आने वाले लोग अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुक्ति के लिए आते हैं। मंदिर में की जाने वाली पूजा और प्रक्रिया इन समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। नई गाड़ी की पूजा करवाने के लिए लोग यहां हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र और गुजरात से आते हैं।
इनका प्रसाद खाना है वर्जित!
मान्यता है कि देसी घी के लड्डू का जो प्रसाद श्रद्धालु हनुमान जी को खरीदकर भोग लगाते हैं, उसे अपने और परिजनों की समृद्धि और सुख-शांति के लिए वहीं ग्रहण करना होता है। जबकि प्रेतराज सरकार और भैरव जी को लगाया जाने वाला उड़द-चावल का भोग और प्रसाद न तो खुद खाते हैं और न ही घर लाते हैं।
इसलिए नहीं घर लाया जाता है प्रसाद
कहते हैं, मेहंदीपुर बालाजी से प्रसाद घर लाने से घर और परिवार के सदद्यों पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती है। मान्यता है कि यह मंदिर भूत-प्रेत जैसी बाधाओं से मुक्ति के लिए जाना जाता है। आत्माएं मुक्त होने के बाद यहां मंडराती रहती हैं। यहां से प्रसाद ले जाने के बहाने ये काली शक्तियां आपके घर तक आ सकती हैं। इससे आपके जीवन में उथल-पुथल मच सकता है और भयंकर अनिष्ट हो सकता है।
दूसरी मान्यता यह है कि यह मंदिर एक शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र है, जो प्रसाद में भी समाहित होती है। प्रसाद को घर लाने से यह ऊर्जा कमजोर जाती है और प्रसाद बेअसर हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद
ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines