Masik Durgashtami Upay: नई नौकरी के साथ होगा धन लाभ, 15 मई को मासिक दुर्गाष्टमी पर करें 3 उपाय

Masik Durgashtami Upay: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत देवी दुर्गा की आराधना का विशेष दिन है, जो प्रत्येक हिन्दू महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। आइए जानते हैं, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के मौके पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने और मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ खास उपाय।

Masik-Durgashtami-2024

Masik Durgashtami Upay: हिन्दू पंचांग में प्रत्येक महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि देवी दुर्गा को समर्पित है। सौभाग्य, समृधि, शक्ति और भक्ति के लिए इस तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। साल 2024 की मई माह में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 15 मई 2024 को पड़ रही है। इस तारीख को मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:44 बजे से दोपहर के 12:23 बजे तक है।

विज्ञापन

मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय

देवी दुर्गा की कृपा और अनुकंपा पाने के लिए इस दिन उनके भक्त और साधक उनकी विशेष पूजा और अनुष्ठान भी करते हैं। मान्यता है कि आइए जानते हैं, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय।

विज्ञापन

केसर हलवा के उपाय

देवी दुर्गा को प्रसन्न करने एक उपाय के रूप में मासिक दुर्गाष्टमी को व्रत रखें। केसर डालकर आटे का हलवा बनाएं और देवी मां की पूजा में इस केसर हलवा का भोग लगाएं। बेरोजगारी या नौकरी की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

अड़हुल फूल के उपाय

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की शास्त्रोक्त विधि से सपरिवार पूजा करें। 21, 27, 54 या 108 अड़हुल फूलों की दो माला बनाएं। एक माला पूजा के समय उनके गले में धारण करवाएं। दूसरा माला पूजा और आरती के बाद मनोकामना के संकल्प के साथ उनके चरणों में अर्पित करें। मां दुर्गा इस उपाय से प्रसन्न होंगी. जल्द ही शुभ समाचार आएगा।

विज्ञापन

लौंग के उपाय

पांच पान के पत्तों में थोड़ी गुड़ और 7-7 लौंग को डालकर पान के पत्तों का बीड़ा बनाएं। शाम में देवी दुर्गा की विधिवत पूजा-आराधना कर पान के पांचों बीड़ा देवी मां को श्रद्धा और निष्ठापूर्वक अर्पित करें। मा दुर्गा के इस उपाय से आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं।

विज्ञापन

इन उपायों के साथ-साथ मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र, धन आदि दान करें। गाय की सेवा करें। इनसे आपके कर्मों में शुभता बढ़ेगी, जो मनोकामना पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।  किसी भी उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ