हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jyotish Shastra: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को करें ये 1 उपाय, मंगल-बुध की कृपा से सालभर नहीं होगी पैसों की कमी!

Money Remedies: क्या आप भी पैसों की कमी का सामना कर रहे हो या आपके घर में सदा क्लेश का वातावरण रहता है? अगर हां, तो ऐसे में आप 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 1-1 उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको सालभर पैसों की कमी, गृह क्लेश और जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

Money Remedies: साल 2025 का जल्द आरंभ होने वाला है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, ये मंगल का साल है। इस वर्ष जिन लोगों की कुंडली मे मंगल की स्थिति मजबूत रहेगी, उनके जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहेंगी। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, रक्त, भाई, भूमि, युद्ध, सेना, शक्ति और शौर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के अलावा बुध देव की पूजा करना भी साल 2025 में शुभ रहेगा। बुध को बुद्धि, त्वचा, वाणी और तर्क आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है।

आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उस अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यदि व्यक्ति 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को करता है, तो उसे पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

विज्ञापन

पैसों की कमी से छुटकारा पाने का उपाय

31 दिसंबर 2024 को मंगलवार पड़ रहा है, जो दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन शाम के समय अपने घर के नजदीक हनुमान मंदिर जाएं। अपने घर से माचिस लेकर जाएं। वहां जातक सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की मूर्ति के सामने घर से लाई हुई माचिस से दीपक जलाएं। माचिस को चुपचाप मंदिर में रखकर छोड़ दें। इस उपाय से आपको हनुमान जी की विशेष कृपा तो प्राप्त होगी ही। साथ ही आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति भी मजबूत होगी।

31 दिसंबर के अलावा 1 जनवरी 2025 को भी आपको एक उपाय करना होगा। 1 जनवरी 2025 को बुधवार पड़ रहा है, जो दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन सुबह गणेश जी की बैठी हुई प्रतिमा खरीदकर घर लेकर आएं। इसी के साथ इस दिन हरी सब्जियां, हरे फल, हरे वस्त्र और हरे चारे का दान करें। इससे आपको गणेश जी का आर्शीवाद मिलेगा। साथ ही कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शुक्र-शनि की युति कब होती है फलदायी और हानिकारक? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

धन प्राप्ति के अन्य उपाय

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के साथ रोजाना उनके सामने घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इस उपाय से साधक की आर्थिक स्थिति को बल मिलता है।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, सेहत होगी खराब!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola