---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2024: चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, सेहत होगी खराब!

Chandra Gochar: बीते दिनों मन के कारक ग्रह चंद्र ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिसका अशुभ प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक राशियों के ऊपर पड़ने वाला है। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये गोचर बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा। चलिए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव का ज्योतिष में खास महत्व है, जो एक शुभ ग्रह है। शास्त्रों में चंद्र को मन, मस्तिष्क, माता, बुद्धिमत्ता, भावनाओं और स्वभाव आदि का कारक ग्रह माना गया है। चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी गोचर करता है। इसलिए चंद्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों चंद्र देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है। 22 दिसंबर 2024, दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चंद्र ने सिंह राशि में से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं चंद्र के इस बार राशि परिवर्तन करने से किन तीन राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

---विज्ञापन---

चंद्र से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

वृषभ राशि

चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ने वाला है। कारोबारियों को कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके कारण उनका मन परेशान रहेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण वो खुलकर माता-पिता जी के सामने अपने विचारों को नहीं रख पाएंगे। हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, वो रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा न सोचें। नहीं तो वो डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। दुकानदारों के लिए इस समय संपत्ति खरीदना सही नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- Video: सूर्य-बुध की कृपा से 9 दिनों में इस राशि के लोगों को होगा फायदा, धन में होगी वृद्धि!

---विज्ञापन---

धनु राशि

मन के कारक ग्रह के गोचर के कारण धनु राशि के जातक थोड़े परेशान रहेंगे। युवाओं को किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण उनका मन विचलित रहेगा। किसी भी जगह निवेश करने का फैसला इस समय बिजनेसमैन के लिए सही नहीं रहेगा। उम्रदराज जातकों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होंगी, जिसके कारण शादीशुदा लोगों का तनाव बढ़ेगा।

मीन राशि

कन्या राशि में चंद्र के गोचर करने से मीन राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत खराब हो सकती है। छात्रों की पर्सनालिटी में निखान आने की जगह गिरावट आने की संभावना है। कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। दुकानदार किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। अन्यथा आगे चलकर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2024 09:22 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola