---विज्ञापन---

Religion angle-right

सावधान! भूल से भी न करें घर के मंदिर से जुड़ी ये 5 गलतियां; नाराज होते हैं देवता, रूठ जाता है भाग्य!

Mandir Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर के मंदिर और पूजा स्थान को सकारात्मक और दैवीय ऊर्जा का केंद्र-स्थान माना गया है। यहां पवित्रता का सबसे अधिक महत्व है। आइए जानते हैं, मंदिर से जुड़ी किन बातों और गलतियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा देवता नाराज हो जाते हैं?

---विज्ञापन---

Mandir Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर के मंदिर और पूजा स्थान को सबसे पवित्र स्थान माना गया है। यह हमारी मानसिक शांति और घर का आध्यात्मिक केंद्र होता है। यहां हम अपने ईष्टदेव की पूजा करते हैं, ईश्वर की उपासना करते हैं, उनके ध्यान में लीन होते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे देवता नाराज हो जाते हैं और हमारा भाग्य प्रभावित होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में, जो भूल से भी नहीं करनी चाहिए।

घर के मंदिर के ऊपर न रखें कोई सामान

कभी भी घर के मंदिर के ऊपर सामान नहीं रखना चाहिए। बहुत से घरों में देखा जाता है कि लोग मंदिर के ऊपर अगरबत्ती के पैकेट, दीपक की बाती, आरती और व्रत कथा की किताबें, गंगाजल आदि रख देते हैं। ऐसा भूल से भी नहीं करना चाहिए। इससे घर के लोग, खासकर गृह स्वामी, कर्जदार हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

एक ही देवता की एक से अधिक मूर्ति या फोटो

घर के मंदिर में कभी एक ही देवता की एक से अधिक मूर्ति या फोटो नहीं रखनी चाहिए। इससे देवताओं की पंचायतन व्यवस्था का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसका नकारात्मक असर घर की वास्तु पर पड़ता है। अंततः इसका असर घर के सदस्यों जीवन पर पड़ता है। उनकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो जाती है और मानसिक अशांति बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

---विज्ञापन---

मंदिर में न हो लोहे की कोई चीज

हिंदू धर्म की मान्यता है कि लोहे और उससे बनी वस्तुओं में शनिदेव का वास होता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि घर के अंदर शनिदेव की पूजा का विधान नहीं है। इसलिए घर के मंदिर में मंदिर में न हो लोहे की कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे देवता क्रोधित हो जाते हैं और भाग्य वृद्धि रुक जाती है।

खाने बर्तनों में न बनाएं प्रसाद

बहुत से घरों में लोग भूल से भगवान के प्रसाद को घर के खाने बर्तनों में बना लेते हैं। यह बहुत गलत होता है। यदि प्रसाद के लिए अलग से बर्तन नहीं है, तो आपके केले पत्ते या किसी नए बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से सौभाग्य पर असर होता है।

---विज्ञापन---

पूजा घर में एक से अधिक शंख

हिन्दू धर्म के अनेक आचार्यों और विद्वानों का मानना है कि घर के पूजा घर में उसकी संख्‍या भी एक ही होना चाहिए. यदि एक से ज्‍यादा शंख रखे हुए हैं तो उन्‍हें तत्‍काल किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें. घर के पूजा घर में रखे हुए शंख को किसी और जगह सजावटी वस्तु के तौर पर नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 23, 2024 07:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola