Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर किस रंग की चूड़ियां पहनना शुभ और अशुभ?

Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन श्रृंगार का काफी अधिक महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास रंगों की चूड़ियां पहनने से जीवन में सौभाग्य आता है। आइए जानते हैं कि किस रंग की चूड़ियां आपके लिए शुभ रहेंगी।

shivratri

इस रंग की पहनें चूड़ियां

विज्ञापन

Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के मौके पर श्रृंगार का काफी अधिक महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। इस कारण महिलाएं, सौभाग्य और अखंड सुहाग के लिए भी व्रत रखती हैं और भोलेनाथ से कामना करती हैं। इस दिन श्रृंगार करना भी शुभ माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार अगर दिन के अनुसार रंगों का चुनाव करें तो यह हमारी लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। महाशिवरात्रि के दिन अगर शुभ रंग की चूड़ियां पहनी जाएं, तो इससे शुभ फल मिलता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ रंगों की ही चूड़ियां पहननी चाहिए। वहीं, कुछ रंगों की चूड़ियों को पहनने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किस रंग की चूड़ियां पहनना शुभ रहेगा।

Advertisment

बुधवार के दिन पड़ रही है शिवरात्रि

साल 2025 में शिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन शुभ रंग हरा, सफेद और हल्का नीला होता है। वहीं, इस दिन काले और गहरे लाल रंग को अच्छा नहीं माना जाता है।

हरे रंग की चूड़ियां

बुधवार के दिन के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। इस कारण इस दिन का शुभ रंग हरा होता है। इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहनने से आर्थिक समृद्धि, करियर में ग्रोथ और बुद्धि का विकास होता है।

सफेद रंग की चूड़ियां

भगवान शिव को सादगी सबसे ज्यादा प्रिय है। इस कारण सफेद रंग को काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सफेद रंग की चूड़ी पहनने से पॉजिटिव एनर्जी, शांत और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

विज्ञापन

हल्के नीले रंग की चूड़ियां

भगवान शिव को नीला रंग सबसे ज्यादा प्रिय है। हल्का नीला रंग पॉजिटिविटी, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इस कारण शिवरात्रि के दिन हल्के नीले रंग की चूड़ियां पहनना भी शुभ रहेगा।

न पहने इन रंगों की चूड़ियां

महाशिवरात्रि के दिन काले रंग और गहरे लाल रंग की चूड़ियां पहनने से बचना चाहिए। ऐसा इस कारण है क्योंकि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा और शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। वहीं, गहरा लाल रंग मंगल से संबंधित होता है। यह क्रोध और आक्रामकता को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ