Mahashivratri 2024 Jalabhishek Rule: आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार, आज महाशिवरात्रि शिव प्रदोष व शिव योग के शुभ संयोग में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन शिव मंदिर में सबसे पहले भगवान गणेश, उसके बाद नंदीश्वर, कार्तिकेय, मां पार्वती के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शुभ और अमृत चौघड़िया मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्योतिषियों के अनुसार, आज रात में सिद्धि योग भी बहुत ही श्रेष्ठ है। जो लोग आज सायंकाल में शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजन करते हैं उन्हें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन बता दें कि शिव पुराण में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। मान्यता है कि इन चीजों को भूलकर भी शिवलिंग पर अर्पित नहीं करनी चाहिए। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आज भूलकर भी न अर्पित करें ये चीज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शंख से भूलकर भी जल अर्पित न करें। ऐसा करने भगवान शिव नाखुश हो जाते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करते समय केतकी और और केवड़े का फूल भूलकर भी न अर्पित करें। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय पूजा में हल्दी का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में नारियल पानी नहीं अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न नहीं होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करने चाहिए। क्योंकि भगवान शिव को तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता है।
यह भी पढ़ें- अभी बचा है महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने का Best Time
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भगवान शिव इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, मंगल देव बनाएंगे धनवान
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद गजकेसरी योग, इन राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
3 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
4 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
5 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
8 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
12 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines