अभी बचा है महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने का Best Time, कारोबार और धन में होगी उन्नति

Mahashivratri 2024: आज महाशिवरात्रि का पर्व है। आज के दिन सभी भक्त महाकाल की पूजा करने के लिए शिव मंदिरों में जा रहे हैं। सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक हो रही है। लेकिन कोई भक्त सुबह में भगवान शिव की पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराने की बात नहीं है। आप इन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। तो आइए उन शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahashivratri 2024
विज्ञापन

Mahashivratri 2024 Puja Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज महाशिवरात्रि का महापर्व है। आज के दिन शिवालयों में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। आज जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही धन-व्यापार में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त का होना बहुत ही जरूरी है। मान्यता है कि इन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भगवान शिव की पूजा किन-किन शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। साथ ही इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करने से क्या-क्या फल की प्राप्ति होगी।

इन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलते हैं फल

प्रथम प्रहर में पूजा

आज यानी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रथम प्रहर यानी शाम 6 बजकर 29 मिनट पर पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि जो लोग प्रथम प्रहर में पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है।

विज्ञापन

दूसरे प्रहर में पूजा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन यानी 8 मार्च को रात्रि 9 बजकर 33 मिनट से पूजा कर सकते हैं। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में लाभ होता है।

तीसरे प्रहर में पूजा

ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि की देर रात यानी 9 मार्च को रात्रि 12 बजकर 31 मिनट से तीसरे प्रहर में पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के तीसरे प्रहर में पूजा करने से भगवान शिव की कृपा होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होती है।

चौथे प्रहर में पूजा

पंचांग के अनुसार, 9 मार्च 2024 को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर महाशिवरात्रि के चौथे प्रहर की शुरुआत हो जाएगी। इस समय भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान हर कार्य में सफलता दिलाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, चौथे प्रहर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से कारोबार में भी वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ