---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद गजकेसरी योग, इन राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ

Mahashivratri 2024 Gajakesari Yoga: महाशिवरात्रि पर कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ भी होगा। आइए जानते हैं कि गजकेसरी योग क्या है और इसका किन राशि के जातकों पर असर होगा।

Mahashivratri 2024 Gajakesari Yoga: आज भगवान भोलेनाथ का त्यौहार महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि को सबसे खास पर्व माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए भक्तों ने भी खास तैयारी की है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आने वाले इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही शिवरात्रि पर सिद्ध योग, शिवयोग, सिद्धि योग और लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इस दिन चंद्र और गुरु के प्रबल योग से कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ योग बना है। गजकेसरी योग से कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी 

कुंभ राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसमें देर न करें। निवेश के लिए भी ये सही समय है। आप यदि व्यापारी हैं तो आपको अपने व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप व्यापार को बढ़ाने संबंधी फैसले ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि के जातकों को होगा धन लाभ

गजकेसरी योग से मिथुन राशि के जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। इन राशि के जातकों के परिवार में खुशहाली रहेगी। नौकरी में भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आप सुबह-सुबह भगवान भोलेनाथ की पूजा जरूर करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी की संभावना

वहीं दूसरी ओर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग बड़ा सौभाग्यशाली रहेगा। इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। साथ ही करियर में भी तरक्की के अवसर खुलेंगे। आपको प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। धन अर्जित करने के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri: अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का करें अभिषेक और लगाएं भोग, जानें पूजा विधि

---विज्ञापन---

क्यों मनाया जाता है शिवरात्रि का पर्व

ऐसी मान्यता है कि सृष्टि की शुरुआत इसी दिन से हुई थी। ये भी मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इसलिए भोलेनाथ के भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola