हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी दवा से तेज असर करता है महामृत्युंजय मंत्र, जानें कब और कितनी बार करना चाहिए इसका जाप

Mahamrityunjaya Mantra Benefits: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महादेव शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र की तरह ही पवित्र और प्रभावशाली है। कहते हैं, यह किसी दवा से भी तेज और ज्यादा असरकारी है। आइए जानते हैं, इस मंत्र का किन परिस्थितियों में कितनी बार जाप करना चाहिए?

विज्ञापन
महामृत्युंजय मंत्र के लाभ

Mahamrityunjaya Mantra Benefits: भगवान शिव का पवित्र महामृत्युंजय मंत्र एक अत्यंत शक्तिशाली मंत्र है। इसका जाप कभी भी किया जा सकता है, लेकिन धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सूर्योदय के इस समय मंत्र जाप करना सबसे शुभ है, जिसका प्रभाव पूरे दिन भर बना रहता है। जहां तक दिन की बात है, तो सोमवार को इस प्रभावकारी मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ है, क्योंकि यह दिन देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित है। वहीं, व्रत त्योहार की बात है, तो महाशिवरात्रि पर्व और हर महीने की मासिक शिवरात्रि के दिन इसका जाप करना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। लेकिन कुछ विशेष समय और परिस्थितियों में इसे जपने से तुरंत लाभ होता है। आइए जानते हैं, ये परिस्थितियां कौन-सी हैं?

अनिष्ट की आशंका: जब कभी कुछ अशुभ महसूस हो रहा हो या फिर किसी अनिष्ट की आशंका हो, तब का इस मंत्र का 1, 3, 5 या 7 माला जाप करने से अनिष्ट टल जाता है।

तनाव और बेचैनी: यह देखा गया है कि मन की व्याकुलता और घबराहट को कम करने में महामृत्युंजय मंत्र किसी भी दवा से तेज असर करता है। जब भी मन बेचैन हो या तनाव हो, इस मंत्र को 5, 7, 11 या 21 बार जाप करने से तुरंत लाभ होता है।

विज्ञापन

एक्सीडेंट होने पर: दुर्घटना कभी भी हो सकती है। जब कोई एक्सीडेंट हो जाए, तो उस समय ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बहुत लाभ होता है। इसके ‘निरंतर जाप’ से मृत्यु भी टल सकती है।

बीमार होने पर: महामृत्युंजय मंत्र स्वास्थ्य लाभ और रोगों से बचाने में बहुत प्रभावकारी माना गया है। जब भी आप या घर का कोई सदस्य बीमार हो, तो दवा के साथ-साथ नियमित रूप से इस मंत्र का सुबह-शाम जाप करने से लाभ होता है।

विज्ञापन

ग्रह शांति और आयु में वृद्धि: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु से रक्षा करता है। किसी मंदिर में शिवलिंग के सामने या घर में भगवान शिव के चित्र के सामने हर रोज इस मंत्र का जाप 108 बार जाप करने अकाल मृत्यु टल जाता है। प्रतिदिन इसका जाप करने से सभी ग्रहों के दोष भी समाप्त हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: शमी पौधे का सूखना नहीं है अच्छा संकेत, जल्द करें ये उपाय, वरना…

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में इन 5 चीजों का दिखना होता है दुर्भाग्य के आगमन का संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola