हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahabharata Story: भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे ये 5 गांव, आज बन चुके हैं बड़े शहर, जानिए नाम

Mahabharata Story: महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से पांडवों के रहने के लिए सिर्फ पांच गांव की मांग की थी. दुर्योधन ने अहंकार में इस प्रस्ताव को नकार दिया था. श्रीकृष्ण ने जो पांच गांव मांगे थे उनका क्या नाम है और आज वह किन नाम से जाने जाते हैं आइये जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Mahabharata Story: महाभारत काल में पांडव और कौरवों के बीच जुए का खेल हुआ था. जुए के दौरान पांडव सबकुछ हार गए थे. उन्होंने अपनी संपत्ति और राज्य सब दांव पर लगाल दिया था. पांडवों को 12 वर्षों तक वनवास में रहना पड़ा था. इसके बाद एक साल के लिए अज्ञातवास में रहना पड़ा था. उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे. श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर की सभा में भगवान कृष्ण ने दुर्योधन से पांडवों के रहने के लिए पांच गांव की मांग की, लेकिन दुर्योधन ने अहंकार में आकर इससे मना कर दिया. इसके बाद महाभारत का युद्ध हुआ था. यह पांच गांव आज किस नाम से जाने जाते हैं आइये जानते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण ने मांगे थे ये 5 गांव

भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए पांच गांव इंद्रप्रस्थ, पांडुप्रस्थ, स्वर्णप्रस्थ, व्याघ्रप्रस्थ और तिलप्रस्थ मांगे थे. भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध को टालने के लिए ऐसा किया था. वह पांडवों और कौरवों के बीच मध्यस्ता कराने के लिए गए थे. समझौते के लिए उन्होंने इन पांच गांवों को पांडवों के रहने के लिए मांगा था. लेकिन दुर्योधन इसे अस्वीकार कर दिया था. इसके बाद महाभारत का युद्ध हुआ और कौरवों के अहंकार, लालच और धर्म के मार्ग को त्यागने के कारण उनका विनाश हुआ.

Photo Credit- AI

अब किन नामों से जाने जाते हैं ये 5 गांव?

इंद्रप्रस्थ – उस समय का इंद्रप्रस्थ आज के समय में दिल्ली के नाम से जाना जाता है. इंद्रप्रस्थ पांडवों की मूल राजधानी और राजनीतिक केंद्र थी. यह पहले एक वनभूमि थी इसे पांडवों ने राजधानी बनवाया था. दिल्ली वर्तमान समय में भारत की राजधानी है.

विज्ञापन

पांडुप्रस्थ – पांडुप्रस्थ भी महाभारत काल में श्रीकृष्ण द्वारा पांडवों के लिए मांगे गए पांच गांवों में से एक गांव था. आज के समय में यह हरियाणा के पानीपत के नाम से प्रसिद्ध है. हरियाणा का पानीपत इस समय विशाल कपड़ा उद्योग के लिए फेमस है. इसे बुनकरों के शहर के नाम से भी जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 3 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर होते हैं ये लोग, खुशहाल होता है वैवाहिक जीवन

विज्ञापन

स्वर्णप्रस्थ – स्वर्णप्रस्थ को आज के समय में सोनीपत के नाम से जानते हैं. भगवान कृष्ण ने स्वर्णप्रस्थ की मांग पांडवों के लिए की थी. आज के समय में यह हरिया का एक शहर है.

व्याघ्रप्रस्थ – महाभारत काल का व्याघ्रप्रस्थ जिसे श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगा था. आज के समय में यह उत्तर प्रदेश का बागपत जिला है. इसे प्राचीन समय में व्याघ्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था. आज इसे बागपत के नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

तिलप्रस्थ – भगवान श्रीकृष्ण ने तिलप्रस्थ गांव की मांग पांडवों के लिए की थी. आज के समय में तिलप्रस्थ फरीदाबाद जिले में स्थित एक तिलपत नाम का कस्बा है. उस समय श्रीकृष्ण द्वारा मांगे गए पांच गांव आज के समय में इन नामों से जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: महाभारत काल के इस राजा ने नहीं लिया था युद्ध में हिस्सा, फिर भी निभाई थी बड़ी भूमिका

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola