Magh Month Upay: माघ माह में इन उपायों से 12 राशियों का चमकेगा भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम!

Magh Month Upay: हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना यानी माघ माह चल रहा है, जिसे जप-तप के लिए काफी खास माना जाता है। चलिए जानते हैं माघ माह में राशि अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक साबित हो सकते हैं।

Pitru Paksha during Why worship done for the peace of ancestors hindi

Magh Month Upay: हिंदू धर्म के लोगों के लिए माघ माह यानी हिंदू कैलेंडर के 11वें महीने का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन से माघ मास का आरंभ होता है। साल 2025 में 14 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक माघ का महीना चलेगा। इस महीने में श्रीहरि और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही स्नान-दान और व्रत रखने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

ज्योतिष में बताया गया है कि माघ के महीने में यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसके ऊपर श्रीहरि और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं भी काफी कम हो जाती हैं। चलिए जानते हैं माघ माह में करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

माघ माह के उपाय

मेष राशि

मेष राशि के जातक माघ माह में यदि नियमित रूप से पानी में लाल फूल डालकर स्नान करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही गरीबों को लाल मसूर की दाल का दान करना भी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

यदि आप रोजाना पानी में दूध डालकर स्नान करते हैं, तो इससे आपको शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही जीवन में बार-बार आ रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए माघ माह में नियमित रूप से हरी मूंग की दाल का दान करें। इसी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो यदि माघ के पवित्र माह में जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करते हैं, तो इससे उन्हें देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे।

सिंह राशि

अनाज का दान करना सिंह राशि के लोगों के लिए उत्तम माना जाता है। इससे उन्हें पुण्य मिलेगा और कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपको अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाए और जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहें, तो इसके लिए माघ माह में नियमित रूप से पानी में शहद मिलाकर स्नान करें। इस उपाय से जल्द ही आपके जीवन में सुख-शांति का वास हो सकता है।

तुला राशि

माघ माह में खीर का दान करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आप नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराते हैं, तो इससे आपको पापों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

धनु राशि

चने की दाल का दान करना धनु राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जाता है। इससे आपको पुण्य तो मिलेगा ही। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी।

विज्ञापन

मकर राशि

लंबे समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हो या जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए माघ माह में गरीबों को भोजन जरूर करवाएं।

कुंभ राशि

नियमित रूप से पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करने से कुंभ राशि के जातकों को शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख, शांति और धन आदि का वास होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

किसी गरीब व्यक्ति को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जाता है। इससे आपको पुण्य तो मिलेगा ही। साथ ही जीवन में आ रही समस्याएं भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ