---विज्ञापन---

Religion angle-right

जम्मू-कश्मीर में खुदाई के दौरान मिली हजारों साल पुरानी मां भद्रकाली की मूर्ति, दर्शन करने को उमड़ी भीड़

Ma Bhadrakali Idol Found In Jammu & Kashmir: भारत में समय-समय पर खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां व अवशेष मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के चिंगस क्षेत्र में मां भद्रकाली की मूर्ति मिली है, जिसके हजारों साल पुरानी होने की संभावना जताई जा रही है.

---विज्ञापन---

Ma Bhadrakali Idol Found During Excavation In Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चिंगस नामक एक क्षेत्र है, जो इस समय आस्था का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, यहां पर खुदाई के दौरान मां भद्रकाली की एक प्राचीन पत्थर की मूर्ति मिली है. मूर्ति की बनावट और नक्काशी बेहद आकर्षक लग रही है, जिसकी वजह से इसके प्राचीन होने की बात कही जा रही है.

चिंगस क्षेत्र के पुजारियों का कहना है कि ये प्रतिमा एक या दो नहीं, बल्कि हजारों वर्ष पुरानी हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

संरक्षण की हो रही है मांग

चिंगस क्षेत्र में जिस जगह पर मूर्ति मिली है, स्थानीय लोग उस जगह के संरक्षण की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि उस जगह पर वैज्ञानिक खुदाई होनी चाहिए ताकि जमीन के नीचे यदि ओर प्राचीन मूर्तियां या ऐतिहासिक अवशेष हों तो उन्हें संरक्षित किया जा सके.

दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

बता दें कि जब से लोगों को चिंगस क्षेत्र में मूर्ति मिलने की बात पता चली है, तभी से दूर-दूर से लोग उसके दर्शन व पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं.

---विज्ञापन---

चल रहा था खुदाई का काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिंगस क्षेत्र में एक स्थानीय निवासी अपनी जमीन से जुड़ा कार्य करवा रहा था. इसी दौरान खुदाई के समय मजदूरों को जमीन के भीतर से एक पत्थर की आकृति दिखाई दी. जब उन्होंने उस जगह को पूरा खोदा तो वहां से एक देवी की मूर्ति मिली.

इसके बाद इलाके के पुजारियों को बुलाया गया, जिन्होंने मूर्ति का निरीक्षण किया और बताया कि ये मां भद्रकाली की मूर्ति है. पुजारियों का मानना है कि ये मूर्ति किसी प्राचीन धार्मिक स्थल या मंदिर का अवशेष हो सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2026 12:29 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola