वैज्ञानिक और ज्योतिष दृष्टि से 21 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन अंतरिक्ष एक अद्भुत नजारे का साक्षी बनेगा। कई साल बाद 21 अप्रैल 2025 की रात आसमान से उल्काओं यानी आकाश में दिखने वाली चमकीली लकीरें या टूटते तारों की बारिश होगी। वैज्ञानिक इस घटना को लिरिड मीटिओर शॉवर (Lyrids Meteor Shower) कहते हैं। जबकि धर्म विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन आसामान से टूटते तारों का पिंड गिरेगा, जिससे पूरे ब्रह्मांड की शक्तिशाली ऊर्जाएं एक्टिव हो जाएंगी।
शास्त्रों में बताया गया है कि जब ब्रह्मांड की सभी ऊर्जाएं एक्टिव होती हैं तो उस समय मांगी हुई इच्छा जरूर पूरी होती है। कई साल बाद जब 21 अप्रैल 2025 को बेहद शक्तिशाली ऊर्जा बनने के आसार हैं, तो इस दौरान कुछ कामों को करने से प्रत्येक व्यक्ति की मुरादें पूरी हो सकती हैं।
ब्रह्मांड की सभी ऊर्जाएं होंगी एक्टिव!
धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, 21 अप्रैल 2025 का दिन बेहद शुभ व खास है। साल 2025 मंगल का वर्ष है। यदि आप 2+0+2+5 को जोड़ते हैं तो 9 अंक आता है। वहीं जब आप 09:09 यानी 0+9+0+9= 18 और 1+8 को जोड़ते हैं तो भी 9 अंक आता है। अंक शास्त्र में अंक 9 का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है, जो ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। इसलिए 21 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 9 मिनट पर सभी ऊर्जाएं सबसे ज्यादा एक्टिव होंगी। खासकर गूढ़ और दिव्य ऊर्जा के सक्रिय होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!
इस बात का रखें खास ध्यान
21 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 9 मिनट पर आसमान की तरफ देखकर अपनी इच्छा को बार-बार बोलें। अपनी विश को बोलते समय आंखें खुली रखें और हाथ जोड़ लें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ब्रह्मांड आपकी वो विश जरूर पूरी करेगा। लेकिन जो भी विश आप ब्रह्मांड से मांगेंगे, उसे तब तक किसी को न बताएं जब तक वो पूरी नहीं हो जाती।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 9 ग्रहों को प्रसन्न करने के अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
10 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
11 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
13 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
14 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
16 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
17 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
18 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines