---विज्ञापन---

Lal Kitab Ke Upay: दिवाली पर करें ये 5 उपाय, हो जाएंगे मालामाल!

Lal Kitab Ke Upay: इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण कई उपाय करते हैं। लेकिन आज हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

Lal Kitab Ke Upay: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से समृद्धि के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। ऐसा माना जाता है कि देवी अगर प्रसन्न हो जाती है तो सारे कष्टों को हर लेती हैं। चलिए जानते हैं लाल किताब के अनुसार दिवाली के दिन कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे कर्ज समाप्त हो सकता है और आर्थिक समृद्धि भी आ सकती है।

पहला

यदि आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो दिवाली के दिन गरीबों को श्वेत वस्त्र दान करें। लाल किताब के अनुसार ऐसा करने से आप जल्द ही कर्ज से मुक्त हो जाएंगे। आपके आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

दूसरा

लाल किताब के अनुसार दिवाली के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में पानी में शक्कर , घी और दूध को मिलाकर चढ़ाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है। जल चढ़ाते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि पात्र लोहे से बना हो। जल चढ़ाने के बाद अगरबत्ती और दीपक भी अवश्य जलाएं।

तीसरा

दिवाली की रात गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा करते समय पीली कौड़ियां भी लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। पूजा खत्म होने के बाद उन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रखने से भी धन में वृद्धि होती है। लाल किताब के अनुसार यदि आप कोई कर्ज नहीं दे पा रहे हैं तो वह भी जल्द ही दे देंगे।

---विज्ञापन---

चौथा

लाल किताब के अनुसार दिवाली के दिन कौवे, कुत्ते और गाय को भोजन कराने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ आपके मृत परिजन अर्थात पितर भी प्रसन्न होते हैं।

पांचवा

लाल किताब के अनुसार दिवाली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करने से भी कर्ज से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता सदा के लिए दूर हो जाती है और आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri 2024 Special Story: महिषासुर का अंत करने के लिए कैसे हुई माता दुर्गा की उत्पत्ति?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2024 11:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola