Kapoor Remedies: ये 5 चीजें मिलाते ही कपूर हो जाता है चमत्कारी, जानें खुशहाली और धन वृद्धि के असरदार घरेलू उपाय

Kapoor Remedies: भारतीय परंपरा में कपूर को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है वास्तु और आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों के साथ मिलकर कपूर की शक्ति बढ़ जाती है मान्यता है, ऐसे में यह वातावरण को शुद्ध कर धन और खुशहाली आकर्षित करता है आइए जानते हैं, कपूर में क्या मिलाने से वह चमत्कारी हो जाता है?

Kapoor-Remedies

Kapoor Remedies: भारतीय परंपरा में कपूर को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है पूजा से लेकर वास्तु उपायों तक, कपूर का विशेष महत्व है वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद मानते हैं कि जब कपूर को कुछ खास चीजों के साथ प्रयोग किया जाता है, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है ऐसे में यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि धन और खुशहाली को भी आकर्षित करता है आइए जानते हैं, ये 5 चीजें कौन-सी हैं, जिसे कपूर में मिलाते ही वह चमत्कारिक फायदे देने लगता है?

विज्ञापन

लौंग-कपूर से बढ़ती है आर्थिक स्थिरता

कपूर और लौंग का मेल धन संबंधी परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है रसोई को देवी अन्नपूर्णा का स्थान कहा गया है रात में काम खत्म होने के बाद चांदी की कटोरी में दो लौंग और एक कपूर की टिकिया जलाना शुभ माना जाता है इस उपाय से आर्थिक तंगी कम होती है और आय के नए अवसर बनने की मान्यता है

विज्ञापन

देसी घी और कपूर से जागता है भाग्य

अगर प्रयासों के बाद भी काम अटक रहे हों, तो देसी घी और कपूर का प्रयोग लाभकारी माना जाता है मिट्टी के दीपक में शुद्ध घी डालें उसमें कपूर और दो फूल वाली लौंग रखें सात शुक्रवार तक मां लक्ष्मी की आरती करें माना जाता है कि इससे घर में सुख सुविधाएं बढ़ती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है

इलायची-कपूर के हैप्पी मैरिड लाइफ टिप्स

इलायची को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है पूजा के समय कपूर के ऊपर दो हरी इलायची रखकर जलाने से वातावरण सुगंधित होता है यह उपाय मान सम्मान और सामाजिक छवि को मजबूत करता है साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है

विज्ञापन

लोबान-गुग्गल की धूनी का जादुई असर

वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए कपूर के साथ लोबान और गुग्गल की धूनी दी जाती है भीमसेनी कपूर पर थोड़ा सा लोबान और गुग्गल डालकर घर के कोनों में धूनी देने से मानसिक शांति मिलती है यह वातावरण को हल्का और सकारात्मक बनाता है

विज्ञापन

सही कपूर का इस्तेमाल है जरूरी

विशेषज्ञ मानते हैं कि हमेशा शुद्ध भीमसेनी कपूर का ही उपयोग करना चाहिए सूर्यास्त के बाद इसका प्रयोग अधिक प्रभावी माना गया है धूनी के बाद कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलना जरूरी है, ताकि ताजी हवा का प्रवाह बना रहे

कपूर से जुड़ा वैज्ञानिक नजरिया

कपूर की सुगंध हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है यही कारण है कि इसे ‘प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर’ भी कहा जाता है नियमित प्रयोग से घर का माहौल स्वच्छ और संतुलित बना रहता है

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ