Vastu Tips: जान लें झाड़ू खरीदने के 2 शुभ दिन, नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मीजी, छा जाएगी कंगाली

Vastu Tips: झाड़ू हमारे घरों में काम में आने वाली एक बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण वस्तु है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में न केवल झाड़ू रखने की दिशा और स्थान महत्वपूर्ण है, बल्कि उसे खरीदने और घर लाने का दिन भी उतना ही महत्व रखता है। मान्यता है कि गलत दिन झाड़ू खरीदने से देवी लक्ष्मी नाराज होकर रूठ सकती हैं। आइए जानते हैं, किस दिन झाड़ू खरीदना शुभ और अशुभ होता है।

broom-vastu-tips

Vastu Tips for Broom: हमारे घर में साफ-सफाई के महत्वपूर्ण काम में उपयोगी झाड़ू का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से है, लेकिन यह थोड़ा हटकर है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में देवी लक्ष्मी के विपरीत यानी अलक्ष्मी रूप उनकी बहन देवी दरिद्रा का वास माना जाता है। सप्ताह के शुभ दिनों में झाड़ू खरीदने से मना किया जाता है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में देवी दरिद्रा का स्थायी वास हो सकता है। इससे आर्थिक संकट बढ़ सकता है। यहां तक कि कंगाली भी छा सकती हैं। वास्तु शास्त्र में झाड़ू के रखरखाव और उसे खरीदने के लिए खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं, किस दिन झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए और इसे अपने घर लाने का सबसे बढ़िया दिन कौन-सा है?

इस दिन न खरीदें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू में न केवल देवी दरिद्रा का, बल्कि उसमें शनिदेव का भी वास होता है। शनिदेव नौकर, दास और सेवक और इनसे जुड़ी वस्तुओं के कारक ग्रह हैं। इसलिए शनिवार को भूल से भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के अलावा सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी झाड़ू घर नहीं लाना चाहिए। इन दिनों को झाड़ू घर लाने से इन दिनों से संबंधित ग्रह दोष बढ़ जाते हैं, जो धन हानि के साथ-साथ परिवार में स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। बता दें, सोमवार चंद्रमा, बुधवार बुध ग्रह, गुरुवार बृहस्पति ग्रह और शुक्रवार शुक्र ग्रह को समर्पित दिन हैं। साथ ही, शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा का दिन है, इसलिए इस दिन भी किसी भी सूरत में झाड़ू घर नहीं लाना चाहिए।

झाड़ू खरीदने का शुभ दिन

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, रविवार और इस दिन के स्वामी ग्रह सूर्य स्वच्छता के और मंगलवार और मंगल ग्रह व्यवस्था के कारक ग्रह हैं। इसलिए इन दो दिनों को आप झाड़ू की खरीददारी कर सकते हैं। इन दो दिनों को झाड़ू को घर लाने से शुभता में बढ़ोतरी होती है। साथ यह भी जान लें कि हिन्दू परंपरा के अनुसार, पूरे साल में धनतेरस का दिन झाड़ू खरीदने का सबसे बढ़िया दिन माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए झाडू को आप किसी भी दिन फेंक सकते हैं, लेकिन इसे घर से बाहर निकालने का सबसे बढ़िया दिन शनिवार को माना गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ