Krishna Janmashtami 2026 Date: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उत्सव का माहौल होता है. इस दिन कृष्ण लीला के कार्यक्रम होते हैं और दही हांडी का कार्यक्रम किया जाता है. साल 2026 में कृष्ण जन्माष्मटी की तारीख को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइये इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 कब है? (Krishna Janmashtami Kab Hai)
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने में मनाया जाएगा. भाद्रपद महीने में अष्टमी तिथि का आरंभ 4 सितंबर की रात को 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 5 सितंबर को रात में 12 बजकर 13 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि और कृष्ण जन्म के मुहूर्त को महत्व देते हुए, जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन
कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami Shubh Muhurat)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस 4 सितंबर को मनाया जाएगा. कृष्ण जी की पूजा निशिता मुहूर्त में की जाएगी. कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मुहूर्त 4 सितंबर की रात को 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाएगा. कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का पारण 5 सितंबर को सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर किया जाएगा.
जन्माष्टमी रात्रि पूजा विधि (Krishna Janmashtami Ratri Puja Vidhi)
आप भगवान कृष्ण के जन्म के समय रात्रि 12 बजे बाल कृष्ण जी की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, घी और पानी से स्नान कराएं. इसके बाद शंख बजाएं और घंटियां बजाएं. वैदिक मंत्रों का पाठ करें और भगवान कृष्ण को झूला झुलाएं. श्रीकृष्ण को अलग-अलग भोग अर्पित करें. इस प्रकार से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आप व्रत और पूजा करें.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: अगले 1 महीने तक इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से रहें सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
12 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
13 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines