Famous Shiva Temple: भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है. इस समय सावन चल रहा है. ऐसे में शिव भक्त शिवालय जाकर शिव जी की अराधना करते हैं और शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करते हैं. देशभर में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. ऐसा ही एक मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित है. यह मंदिर यहां मौजूद लेटे हुए शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है.
कोटेश्वर महादेव मंदिर (Koteshwar Mahadev Mandir)
कोटेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड में टिहरी जिले में भागीरथी नदी के तट पर स्थित है. यह मंदिर नरेंद्रनगर ब्लॉक, पट्टी क्वीली में स्थित है. कोटेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक महत्व के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता के लिए भक्तों के बीच प्रसिद्ध है. यहां मंदिर में दर्शन करने से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. सावन के महीने में यहां भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिलती है. इस समय यहां भक्त दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: कब है हरियाली अमावस्या? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
विश्राम मुद्रा में लेटा हुआ है शिवलिंग
कोटेश्वर महादेव मंदिर लेटे हुए शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में शिवलिंग विश्राम मुद्रा में लेटा हुआ है. लेटे हुए शिवलिंग के कारण इस मंदिर की अन्य मंदिरों से अलग पहचान है. विशेष मुद्रा में मौजूद होने के साथ ही इस शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ रहा है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, लेटे हुए शिवलिंग का आकार हर साल एक जौ के दाने के बराबर बढ़ता है.
एक करोड़ देवी-देवताओं का वास
इस मंदिर के नाम कोटेश्वर का अर्थ एक करोड़ देवताओं का वास है. कोटेश्वर महादेव मंदिर में एक करोड़ देवताओं का वास माना जाता है. कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिव कुंड, पार्वती कुंड और सूर्य कुंड है. इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करने और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है. सावन महीने के दौरान यहां शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें – Mangla Gauri Vrat 2026: पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines