Vastu Tips: कभी खत्म न होने दें रसोई में रखी ये 3 चीजों, नाराज होती हैं मां लक्ष्मी, झेलनी पड़ती है कंगाली

Vastu Tips: रसोई में रखी कई चीजों का संबंध वास्तु से होता है. वास्तु नियमों के अनुसार, रसोई में इन चीजों को कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए. रसोई में इन तीनों चीजों के खत्म होने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. चलिए रसोई से जुड़े इन नियमों के बारे में जानते हैं.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है. वास्तु के नियमों के अनुसार, रसोई में कई चीजों के डिब्बे कभी भी खाली नहीं होने देने चाहिए. इन चीजों के खत्म होने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है. मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है. ऐसे में अगर आप वास्तु की गलती करते हैं तो इससे बुरा असर पड़ता है. वहीं रसोई का वास्तु ठीक होने पर घर-परिवार में खुशहाली आती है. चलिए जानते हैं कि, रसोई में किन चीजों को खत्म नहीं होने देना चाहिए.

नमक

Advertisment

नमक का इस्तेमाल खाने में स्वाद के लिए किया जाता है. लेकिन यह इससे कहीं अधिक वास्तु की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. रसोई में नमक का डिब्बा कभी भी पूरा खाली नहीं होने देना चाहिए. नमक का डिब्बा खाली होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर के लोगों पर पड़ता है. इसके कारण घर में कलह बढ़ती है. रसोई में नमक की कमी के कारण धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. रसोई में नमक हमेशा पर्याप्त मात्रा में रखना चाहिए.

चावल

विज्ञापन

चावल अनाज को शुभ और पवित्र माना जाता है. पूजा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. धर्म कार्य में चावल को अक्षत के नाम से जाना जाता है. चावल का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है. अगर रसोई में चावल खत्म हो जाते हैं तो इससे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसके कारण इंसान को धन की कमी होने लगती है.

हल्दी

विज्ञापन

ज्योतिष के अनुसार, हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. रसोई में हल्दी का डिब्बा खाली नहीं होने देना चाहिए. देवगुरु बृहस्पति को धन, सम्मान, सुख और पारिवारिक खुशहाली का कारक ग्रह माना जाता है. रसोई में हल्दी न होने पर गुरु ग्रह कमजोर होता है और इससे जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके कारण परिवार के सदस्यों की तरक्की पर असर पड़ता है. हल्दी की कमी से घर की सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ