Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Mahashivratri 2026 Grah Gochar: फरवरी महीने में ग्रहों के गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से 3 राशियों को लाभ मिलने वाला है. महाशिवरात्रि के इन ग्रह गोचर और लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Mahashivratri 2026 Rashifal

Photo Credit- AI

Mahashivratri 2026 Rashifal: शिव जी की पूजा-अर्चना को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को है. महाशिवरात्रि के दिन ग्रह स्थिति से खास संयोग बन रहा है इसके इस दिन हो रहे तीन ग्रह गोचर से कई राशियों को लाभ मिल सकता है. वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से महाशिवरात्रि का दिन खास रहने वाला है. महाशिवरात्रि पर बुध, मंगल और चंद्रमा का गोचर होगा जो 3 राशियों के लिए लाभकारी होगा. चलिए इन ग्रह गोचर और लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2026 ग्रह गोचर

महाशिवरात्रि पर तीन ग्रहों का गोचर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को रात 9 बजकर 37 मिनट पर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही मंगल ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा. मन के कारण ग्रह चंद्रमा 15 फरवरी की रात को 12 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस प्रकार महाशिवरात्रि पर तीन ग्रहों का गोचर होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि पर हो रहे इन ग्रह गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा. वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर लाभ होगा. आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सेहत अच्छी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

ग्रह गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आपका रिश्ता तय हो सकता है. जिनकी शादी हो चुकी है उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी तबीयत खराब है तो इसमें सुधार हो सकता है. आर्थिक रूप से आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर हो रहे गोचर लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे. तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ