Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिये गए हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुल गए थे. आज केदारनाथ धाम यात्रा के लिए धाम के कपाट खोल दिये गए हैं. आज यानी 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब केदारनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया है.
51 क्विंटल फूलों से सजाया गया दरबार
केदारनाथ बाबा का दरबार 51 क्विंटल ताजे फूलों से सजाया गया. मंदिर को भव्य और आकर्षक मनाने के लिए केदारनाथ धाम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. मंदिर को सजाने के लिए 51 क्विंटल गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोला गया. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें – Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई कब है गंगा दशहरा? स्नान-दान और पापों से मुक्ति के लिए है खास दिन
मौजूद रहे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ धाम में मौजूद रहे. उन्होंने धाम खुलने को लेकर श्रद्धालुओं को बधाई भी दी. पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके साथ ही बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, इसकी कामना की.
ये भी पढ़ें – बद्रीनाथ यात्रा से पहले ‘राक्षस’ को लगता है 40 किलो चावल और गुड़ का महाभोग, जानिए इस मान्यता का सच
यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना बहुत ही जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर नहीं जा सकते हैं. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर करा सकते हैं. इसके अलावा यात्रा के लिए आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं. आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश या हरिद्वार में करा सकते हैं. मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगाया गया है. केदारनाथ परिसर में फोन नहीं लेकर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 hr agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
3 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
10 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines