Kedarnath Yatra 2026: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार, श्रद्धालुओं में उत्साह

Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट आज खोले गए. हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान प्रथम दर्शन के लिए मौजूद रहे. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. करीब 51 क्विंटल फूलों से बाबा का दरबार सजा है.

kedarnath dham.jpg

Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिये गए हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुल गए थे. आज केदारनाथ धाम यात्रा के लिए धाम के कपाट खोल दिये गए हैं. आज यानी 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब केदारनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया है.

विज्ञापन

51 क्विंटल फूलों से सजाया गया दरबार

विज्ञापन

केदारनाथ बाबा का दरबार 51 क्विंटल ताजे फूलों से सजाया गया. मंदिर को भव्य और आकर्षक मनाने के लिए केदारनाथ धाम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. मंदिर को सजाने के लिए 51 क्विंटल गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोला गया. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

मौजूद रहे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ धाम में मौजूद रहे. उन्होंने धाम खुलने को लेकर श्रद्धालुओं को बधाई भी दी. पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके साथ ही बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, इसकी कामना की.

ये भी पढ़ें – बद्रीनाथ यात्रा से पहले ‘राक्षस’ को लगता है 40 किलो चावल और गुड़ का महाभोग, जानिए इस मान्यता का सच

विज्ञापन

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना बहुत ही जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर नहीं जा सकते हैं. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर करा सकते हैं. इसके अलावा यात्रा के लिए आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं. आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश या हरिद्वार में करा सकते हैं. मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगाया गया है. केदारनाथ परिसर में फोन नहीं लेकर जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ