Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: करवा चौथ पर किस शहर में आज कब निकलेगा चांद? देखें बड़े शहरों की लिस्ट

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time city wise: करवा चौथ पर हर शहर में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है. पति की लंबी उम्र की कामना के साथ दिनभर निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है, जानें किस शहर में आज कब निकलेगा चांद?

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time city wise: करवा चौथ की शाम चांद निकलने का सबसे अधिक इंतजार रहता है. करवा चौथ व्रत रखने वालों की नजर आसमान पर ही रहती है कि कब चांद निकले और वे अपने व्रत का पारण करें. किस शहर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? इसका अनुमानित समय इस प्रकार है. दिल्ली में चांद रात करीब 08:13 बजे और नोएडा में रात 08:12 बजे निकलने की उम्मीद है. वहीं, गुरुग्राम में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 14 मिनट है.

विज्ञापन

मेरठ, लखनऊ में चांद निकलने का अनुमानित समय

उत्तरप्रदेश के मेरठ में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 10 मिनट है. वहीं, गाजियाबाद में चांद रात 8 बजकर 12 बजे निकल सकता है. लखनऊ में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 2 मिनट, कानपुर में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 6 मिनट है, गोरखपुर में चांद 7 बजकर 52 मिनट पर निकल सकता है. वहीं, प्रयागराज में चांद रात 8 बजकर दो मिनट पर निकलने के आसार हैं. मुंबई में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 55 मिनट है.

विज्ञापन
karwa Chauth moon time

अन्य शहरों में इतने बजे निकल सकता है चांद

कोलकाता में चांद रात 7 बजकर 42 मिनट पर निकल सकता है. हरिद्वार में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 5 मिनट है. इंदौर में रात 8 बजकर 34 मिनट और भोपाल में रात 8 बजकर 26 मिनट पर चांद निकलने के आसार हैं. चेन्नई में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 38 मिनट है. इंदौर में चांद रात 8 बजकर 34 मिनट पर निकल सकता है. रायपुर में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 1 मिनट है. गांधीनगर में चांद रात 8 बजकर 46 मिनट और अहमदाबाद में रात 8 बजकर 47 मिनट पर निकलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
karwa Chauth moon time

चंडीगढ़, जम्मू समेत इन शहरों में कब चांद आएगा नजर

देहरादून में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 5 मिनट है. वहीं, चंडीगढ़ में चांद रात 8 बजकर 09 मिनट पर निकल सकता है. जयपुर में चांद रात 8 बजकर 23 मिनट पर निकलने की उम्मीद है. पटना में चांद रात 7 बजकर 42 मिनट पर निकल सकता है. वहीं, जम्मू में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8 बजकर 11 मिनट है.

विज्ञापन
karwa Chauth moon time

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ