Kanya Sankranti 2024: नवग्रहों में सूर्य देव का खास महत्व है। जब भी सूर्य का किसी राशि में गोचर यानी प्रवेश होता है, तो उसी नाम से उस संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति के रूम में मनाया जाएगा। इस शुभ दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके हमेशा-हमेशा के लिए पैसों की कमी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए कन्या संक्रांति के उन तीन चमत्कारी उपायों के बारे में, जिन्हें करने से सफलता के नए द्वार आपके लिए खुल सकते हैं।
कन्या संक्रांति के अचूक उपाय
- कन्या संक्रांति के शुभ दिन प्रात: काल किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसी के साथ पिंडदान करें, जिससे आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। इससे आपको महापुण्य मिलेगा, जिससे कुंडली में मौजूद ग्रह शांत होंगे। इसके अलावा पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे गणेश जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गजानन को प्रसन्न करने के उपाय
- कन्या संक्रांति के शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके लिए उन्हें जल से अर्घ्य दें। किसी ब्राह्मण की मदद से सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करें। इस उपाय से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपका और आपके पिता का रिश्ता मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कन्या संक्रांति के दिन घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। चौकी पर सूर्य देव की मूर्ति और पानी से भरे एक कलश की स्थापना करें। इसके बाद देवता को अक्षत, चंदन और रोली चढ़ाएं। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का कम से कम तीन बार जाप करें। अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: मालव्य योग से 3 राशियों के धन-करियर में होगी वृद्धि! शुक्र भी रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
7 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
8 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
9 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
14 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines