Kaalchakra: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे गणेश जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गजानन को प्रसन्न करने के उपाय

Kaalchakra News24 Today: भगवान गणेश की उपासना के लिए गणेश चतुर्दशी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक के 10 दिनों का विशेष महत्व है। इस दौरान कुछ अचूक उपायों को करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गजानन को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: गणपति बप्पा के भक्तों के लिए गणेश चतुर्दशी पर्व का खास महत्व है। गणेश उत्सव का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार 7 सितंबर 2024 से गणेश चतुर्थी पर्व का आरंभ हो गया है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी यानी गणपति विसर्जन के दिन 17 सितंबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन 10 दिनों के दौरान कुछ विशेष उपायों को करने से गजानन जी को प्रसन्न किया जा सकता है, जिनेक आशीर्वाद से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको गजानन को प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।

विज्ञापन

बिजनेस को बढ़ाने के उपाय

जिन लोगों का साझेदारी में बिजनेस है और पार्टनर से हर समय लड़ाई रहती है, उन्हें भगवान गणेश को पीपल का पत्ता चढ़ाना चाहिए। पीपल का पत्ता चढ़ाते समय 21 बार ‘ॐ वक्रतुंडाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने मात्र से बिजनेस पार्टनर संग चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। साथ ही कारोबार का भी विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन

कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय

अंगूर की बेल का पत्ता भगवान गणेश को अर्पित करने से कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले पत्ते को गंगाजल से धो लें। फिर उसे भगवान को अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ गुहाग्रजाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद पीली मिठाई और मूंग की साबुत दाल बप्पा को चढ़ाएं।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय

जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, वो यदि विधिपूर्वक गणेश जी की उपासना करते हैं, तो उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की पूजा करने के लिए सबसे पहले एक बेलपत्र लें। उसके ऊपर कुमकुम और पीला चंदन लगाएं। ‘ऊँ उमापुत्राय नम:’ का जाप करते हुए बप्पा को बेलपत्र अर्पित करें। इसी के साथ देवता को मोदक और बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।

विज्ञापन

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के उपाय

एक सफेद कनेर का फूल और पत्ता लें। उसे गंगाजल से शुद्ध करें। उसे भगवान गणेश के सामने रख दें। इस दौरान ‘ॐ गजमुखाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसी के साथ बप्पा को शहद और गाय के शुद्ध घी से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही पार्टनर संग रिश्ते में मजबूती आएगी।

पैसों की कमी से लेकर गृह क्लेश से छुटकारा पाने आदि उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ