Kanwar Yatra 2026: सावन महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर पवित्र स्थानों से जल लेकर आते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. सावन महीने में कांवड़ यात्रा की धूम देखने को मिलती है. खासकर उत्तर भारत में हरिद्वार में कांवड़ियों की खूब भीड़ लगती है. इस दौरान रास्ते में कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगते हैं. रास्ते में भंडारों का आयोजन किया जाता है. लोग कांवड़ियों की खूब सेवा करते हैं.
कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर और भंडारे
हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक के रास्ते में अनेकों सेवा शिविर लगते हैं. इन शिविरों में यात्रा के दौरान थक जाने के बाद कांवड़िए आराम करते हैं. इन्हें यहां मुफ्त भोजन, चाय नास्ता और मेडिकल सहायता तक मिलती है. सावन महीने में धार्मिक संस्थाएं और समाज सेवन इन शिविरों का आयोजन करते हैं. कांवड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था के लिए भंडारे किए जाते हैं.
ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या त्योहार पर पड़ेगा इसका असर? जानें ग्रहण का समय
बेहद लाभकारी होती है कांवड़ियों की सेवा
कांवड़ यात्रा करने वाले लोगों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है. कांवड़ यात्रियों की सेवा करना श्रद्धा, त्याग और भक्ति से जुड़ा मानते हैं. कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले लोगों को भोले के नाम से पुकारते हैं. सभी एक-दूसरे को भोला बोलते हैं. कई लोग कांवड़ियों की सेवा करने को भगवान शिव की सेवा के रूप में देखते हैं. कांवड़ियों की सेवा से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं. इससे महादेव का आशीर्वाद मिलता है.
कांवड़ियों की सेवा का महत्व
कांवड़िए लंबी यात्रा तय करके घर जाते हैं. पैदल यात्रा के दौरान वह थक जाते हैं. ऐसे में सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक तौर जरूरत के समय किसी की मदद करना और उनकी जरूरतें पूरी करना अच्छा माना जाता है. कांवड़ियों की सेवा को मानव सेवा की दृष्टि से भी अच्छा माना जाता है. निस्वार्थ भाव से सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. इस प्रकार कांवड़ यात्रियों की सेवा करना कई मायनों से खास होता है.
ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सफलता और समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines