सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक एकादशी तिथि का खास महत्व है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल चैत्र महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। उपवास रखने के साथ-साथ इस शुभ दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की भी की पूजा की जाती है। इस बार 8 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं कामदा एकादशी की रात करने वाले 3 अचूक उपायों के बारे में।
कामदा एकादशी के अचूक उपाय
- धन प्राप्ति का अचूक उपाय
कामदा एकादशी की रात विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के बाद एक लाल कपड़े में सुपारी, लघु नारियल और तुलसी की मंजरी को बांधें और उसे अपने घर की तिजोरी में चुपचाप रख दें। इस उपाय से जल्द ही आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घरवालों को मां लक्ष्मी और विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!
- गृह क्लेश से छुटकारा दिलाएगा ये उपाय
कामदा एकादशी की रात तुलसी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। मां तुलसी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। पूजा के समाप्त होने से पहले मां के सामने अपने सफल जीवन की प्रार्थना करें और अपनी गलतियों की माफी मांगे। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम होंगी और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल जाएगा।
- मनोकामना पूर्ति का अचूक उपाय
एकादशी की रात भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही उन्हें पीली खीर का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याएं कम होंगी और जल्द हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: मंगल की बदली चाल इन 3 राशियों के लिए नहीं रहेगी शुभ, घर में बढ़ेंगे क्लेश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
14 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines