Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी की रात करें ये 3 उपाय, श्री हरि विष्णु बरसाएंगे धन ही धन!

साल 2025 में 8 अप्रैल को भगवान विष्णु को समर्पित कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि एकादशी तिथि की रात यदि व्यक्ति कुछ उपाय सच्चे मन से करता है, तो उसे अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं कामदा एकादशी से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।

Kamada Ekadashi 2025

कामदा एकादशी के अचूक उपाय

सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक एकादशी तिथि का खास महत्व है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल चैत्र महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। उपवास रखने के साथ-साथ इस शुभ दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की भी की पूजा की जाती है। इस बार 8 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं कामदा एकादशी की रात करने वाले 3 अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

कामदा एकादशी के अचूक उपाय

  • धन प्राप्ति का अचूक उपाय

कामदा एकादशी की रात विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के बाद एक लाल कपड़े में सुपारी, लघु नारियल और तुलसी की मंजरी को बांधें और उसे अपने घर की तिजोरी में चुपचाप रख दें। इस उपाय से जल्द ही आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घरवालों को मां लक्ष्मी और विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन
  • गृह क्लेश से छुटकारा दिलाएगा ये उपाय

कामदा एकादशी की रात तुलसी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। मां तुलसी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। पूजा के समाप्त होने से पहले मां के सामने अपने सफल जीवन की प्रार्थना करें और अपनी गलतियों की माफी मांगे। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम होंगी और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल जाएगा।

  • मनोकामना पूर्ति का अचूक उपाय

एकादशी की रात भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही उन्हें पीली खीर का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याएं कम होंगी और जल्द हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ