Kamada Ekadashi 2025: श्री हरि विष्णु की कृपा से 12 राशियों के जीवन में होगा खुशियों का वास! करें इन चीजों का दान

यदि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। मान्यता है कि एकादशी तिथि पर कुछ खास उपाय और कुछ चीजों का दान करने से साधक को विष्णु जी के आशीर्वाद से मनचाहा वर मिलता है।

Kamada Ekadashi 2025

कामदा एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान...

प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी तिथि आती है। पहली एकादशी का व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरी का शुक्ल पक्ष की तिथि पर रखा जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल चैत्र महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि कामदा एकादशी पर व्रत और पूजा-पाठ करने से साधक को सुख, शांति, धन, वैभव और खुशियों का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कामदा एकादशी पर यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ चीजों का दान करता है, तो उसे भगवान विष्णु मनचाहा वर भी दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कामदा एकादशी के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहता है।

विज्ञापन

मेष राशि

कामदा एकादशी पर मेष राशि के जातकों के लिए मसूर की दाल का दान करना शुभ है। इससे आपके घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

वृषभ राशि

दूध का दान करना वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके घर में चल रही परेशानियां काफी कम हो सकती हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सदा खुशहाली बनी रहे, तो एकादशी तिथि पर गाय को चारा खिलाएं। इसी के साथ किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां देना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक कामदा एकादशी पर माखन का दान करेंगे, तो अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

जरूरतमंद लोगों का लाल रंग के फल का दान करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो एकादशी तिथि पर विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दें। इस उपाय से आपके घर-परिवार में सदा खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुला राशि के जातक कामदा एकादशी पर जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं। इससे आपकी कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में सदा खुशियां बनी रहें, तो कामदा एकादशी पर मसूर की दाल का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें।

धनु राशि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातक एकादशी तिथि पर जरूरतमंद लोगों के बीच पीले रंग के फल का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को धन देना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें, तो एकादशी तिथि पर काले रंग के कपड़ों का दान जरूर करें। इससे आपको विष्णु जी के साथ-साथ शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

मीन राशि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मीन राशि के जातक एकादशी तिथि पर केले का दान कर सकते हैं। इससे उनके घर में सदा खुशहाली बनी रहेगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ