Astro Tips: मंदिर को एक पवित्र स्थान माना गया है। जहां देवी-देवताओं की उपासना करने से प्रत्येक साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। जहां कुछ लोग भगवान का आभार व्यक्ति करने के लिए मंदिर जाते हैं। वहीं कुछ अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए देवी-देवताओं को याद करते हैं। जब लोग अपनी परेशानियों से थक जाते हैं, तो वो गलत रास्ते की तरफ चलने लगते हैं। ऐसे में कई बार कुछ लोग काला-जादू और तंत्र साधना का भी सहारा लेते हैं। जीवन में उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल हो सके, इसके लिए वो अन्य लोगों की भावनाओं की भी कद्र नहीं करते हैं। ऐसे में वो मंदिर जैसे पवित्र स्थान में भी गलत काम करने लगते हैं।
आज हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका संबंध देवी-देवताओं की पूजा से तो होता ही है। इसी के साथ उनका इस्तेमाल तंत्र साधना में भी किया जाता है। ऐसे में इनके जरिए किसी भी व्यक्ति को वश में किया जा सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी किसी अनजान व्यक्ति से मंदिर में नहीं लेना चाहिए। चाहे वो फ्री में ही क्यों न मिल रही हो।
विभूति
भगवान शिव के भक्तों के लिए विभूति का खास महत्व है। शिव जी के भक्त अपने माथे और शरीर के कई अंगों पर विभूति को लगाते हैं। इसे शुद्ध व पवित्र माना जाता है, जो जली हुई सूखी लकड़ी, गोबर और राख से बनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विभूति का इस्तेमाल काले-जादू और तंत्र साधना में किया जाता है, जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति को वश में किया जा सकता है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि मंदिर के अंदर या उसके आसपास की जगह पर भूल से भी किसी से विभूति नहीं लेनी चाहिए। खासतौर पर किसी अनजान व्यक्ति से विभूति नहीं लेनी चाहिए। नहीं तो इसका नकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जॉब की टेंशन होगी खत्म! पंडित सुरेश पांडेय से हर राशि के लिए जानें सरकारी नौकरी पाने के उपाय
सफेद मिठाई
मंदिर के अंदर किसी अनजान व्यक्ति से गलती से भी सफेद रंग की मिठाई प्रसाद के रूप में नहीं लेनी चाहिए। इससे ऊपरी व नकारात्मक ऊर्जा आपके ऊपर हावी हो सकती है, जिसका सीधा असर सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसे में कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको किसी काम में सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण आप सदा परेशान रहेंगे।
पान या पान का पत्ता
देवी-देवताओं की पूजा में पान के पत्तों का खास महत्व है। भगवान को विशेष तिथि और त्योहार के दिन पाने के पत्ते चढ़ाएं जाते हैं। इसके अलावा तंत्र साधना में भी पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में पान और पान के पत्तों के जरिए किसी को भी अपने वश में किया जा सकता है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि मंदिर के अंदर और उसके समीप किसी भी अनजान व्यक्ति से प्रसाद के रूप में पान और पान के पत्ते नहीं लेने चाहिए। इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: 16 दिन में 3 राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद! मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
12 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
13 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
15 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
16 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines