Kaalchakra: जॉब की टेंशन होगी खत्म! पंडित सुरेश पांडेय से हर राशि के लिए जानें सरकारी नौकरी पाने के उपाय

Kaalchakra News24 Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हर एक उपाय का विशेष महत्व है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको सरकारी नौकरी पाने के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें राशि अनुसार करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

Kaalchakra News24 Today

अच्छी नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: अच्छी-खासी पढ़ाई करने के बाद भी कई लोगों को मनचाही नौकरी नहीं मिलती है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो उसके कारण भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। ऐसे में कुछ उपायों को करके मनचाही कंपनी में जॉब पाई जा सकती है। यहां तक कि सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको 12 राशियों के अचूक उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को सरकारी नौकरी बुध ग्रह के प्रभाव से ही मिलती है। इसके लिए इन्हें रोजाना भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए। इसके अलावा बप्पा को दूर्वा अर्पित करना भी लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को यदि सरकारी नौकरी चाहिए, तो इन्हें भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ उन्हें बेल पत्र पर इत्र लगाकर अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को यदि सरकारी नौकरी चाहिए, तो इसके लिए वो मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करने के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सरकारी नौकरी पाने के लिए शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इसी के साथ शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र देव की उपासना करना शुभ होता है। इसी के साथ सोमवार के दिन नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाने से जल्द ही सरकारी नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि

सूर्य की नियमित रूप से उपासना करने से कन्या राशि के जातकों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसके लिए सूर्य देव के सामने खड़े होकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को गुरुवार के दिन केले का दान करना चाहिए। इस उपाय से आपकी नौकरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को संध्या के समय सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस उपाय से जल्द ही आपकी नौकरी लग सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

सरकारी नौकरी पाने के लिए धनु राशि के लोगों को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाना शुभ होता है। इस उपाय से आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र देव की उपासना करना शुभ होता है। इसके प्रभाव से ही उन्हें सरकारी नौकरी मिलती है। इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को यदि सरकारी नौकरी चाहिए, तो इसके लिए उन्हें शनि देव की उपासना करनी चाहिए। इसके लिए लगातार 9 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

पैसे कमाने और जीवन को सुखमय बनाने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ