---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: 16 दिन में 3 राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद! मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल

Grah Gochar 2024: पितृ पक्ष के हर दिन का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी इस बार ये 16 दिन स्पेशल हैं, क्योंकि इस दौरान 5 बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं इन शुभ संयोग से किन राशियों के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।  

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: धार्मिक दृष्टि और ग्रह गोचर के लिहाज से 17 सितंबर 2024 से लेकर 2 अक्टूबर 2024 तक के दिन बेहद खास हैं। इस दौरान पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष की पूजा की जाएगी। इसके अलावा इन 16 दिनों में मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों का गोचर भी होगा। पितृ पक्ष में 5 बड़े व प्रभावशाली ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को ग्रहों और पूर्वजों के आशीर्वाद से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। वहीं कुछ लोगों के जीवन में विभिन्न परेशानियों भी दस्तक देंगी। चलिए अब जानते हैं इन 16 दिन में किन तीन राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा।

किन-किन ग्रहों का होगा गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2024 को दोपहर 02:04 मिनट पर शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 22 सितंबर 2024 को शाम में 07:14 मिनट पर गुरु मृगशिरा नक्षत्र में कदम रखेंगे। गुरु गोचर के अगले दिन 23 सितंबर को सुबह 10:15 मिनट पर बुध का कन्या में प्रवेश होगा। शुक्र-गुरु और बुध के बाद सूर्य की भी चाल बदलेगी।

---विज्ञापन---

27 सितंबर 2024 को प्रात: काल 01:20 मिनट पर सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके तीन दिन बाद मंगल का भी नक्षत्र परिवर्तन होगा। 30 सितंबर 2024 को प्रात: काल 12:18 मिनट पर मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर होगा।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: देवी सती या सीता किसने किया था सबसे पहले श्राद्ध? जानें त्रेता युग का ये दुर्लभ प्रसंग

---विज्ञापन---

ग्रह गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि

कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण इस समय मेष राशि के जातकों के जीवन में बार-बार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, लेकिन 17 सितंबर 2024 के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। शुक्र, गुरु, बुध, सूर्य और मंगल देव की विशेष कृपा से करियर में अकस्मात वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को भी जबरदस्त लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी भी करियर से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है, जिसके अशुभ प्रभाव के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब उनकी समस्याओं के अंत होने का समय आ गया है। पितृ पक्ष के 16 दिनों के दौरान कर्क राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के भी इस राशि के लोगों को प्रबल योग हैं। अपने नाम पर घर खरीदने का सपना भी इस दौरान कर्क राशि के लोगों का सच हो सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

पितृ पक्ष के दौरान कुंभ राशि के जातकों के ऊपर शुक्र, गुरु, बुध, सूर्य और मंगल देव की कृपा बनी रहेगी। युवाओं के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। इसके अलावा इनकम के एक से ज्यादा स्रोत होने से धन की आमद में भी तेज आने की संभावना है। दोस्तों की सहायता से युवा वर्ग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें पार्टनर और घरवालों का भी पूरा साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- गुरु-राहु के मेहरबान होने से 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, कामयाबी के साथ धन लाभ के योग!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 15, 2024 10:33 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola