Kala Dhaga Benefits: नजर दूर करने और नजर दोष से बचने के लिए आपने अक्सर काला धागा बांधने के बारे में सुना होगा. अगर कोई लंबे समय से परेशान हैं, तो उसे नजर से बचने के लिए काला धागा बांधने के लिए कहा जाता है. हालांकि, काला धागा बांधना नजर से बचाने के लिए ही नहीं होता है. काला धागा बांधने से कई फायदे मिलते हैं. काले रंग का संबंध शनि ग्रह से होता है. पैर या हाथ में काला धागा बांधने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है. जीवन में चल रही मुश्किलें आसान होती हैं. आइये काला धागा बांधने के फायदे के बारे में जानते हैं.
काला धागा बांधने के फायदे
- काला धागा बांधने का सबसे बड़ा फायदा है कि, यह नजर दोष को दूर करता है. नजर से बचने और बुरे प्रभाव को कम करने के लिए काला धागा बांधना शुभ होता है.
- राहु, केतु और शनि दोष को दूर करने के लिए काला धागा बांधना अच्छा होता है. आप इसके लिए हाथ या पैर में काला धागा बांध सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Shubh Muhurat 2026: कल समाप्त होगा अधिकमास, फिर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, यहां देखें शुभ मुहूर्त की लिस्ट
- पैसों से जुड़ी परेशानी और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए काला धागा बांधना अच्छा होता है. करियर और कारोबार में रुकावट को दूर करने के लिए काला धागा बांध सकते हैं.
- लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो काला धागा बांधने का उपाय करें. ऐसा करने से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
काला धागा बांधने के नियम
नजर दोष के लिए काला धागा शनिवार के दिन बांधना शुभ माना जाता है. शनिवार को काले धागे में 3, 7, 9 या 11 गांठें लगानी चाहिए. इसे हाथ या पैर में बांधना चाहिए. काले धागे को दाहिने हाथ की कलाई में या दाहिने पैर में बांधना शुभ माना जाता है. काले धागे को 2, 4, 6 या 8 बार लपेटकर बांधना चाहिए. आप जिस हाथ में काला धागा बांध रहे हैं उस हाथ में कोई और रंग का धागा नहीं होना चाहिए. बुरी नजर से बचने, धन-धान्य में वृद्धि और अच्छी सेहत के लिए यह बेहद शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Ayodhya: कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी? जानिए सलेक्शन और योग्यता से लेकर सबकुछ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
2 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines