Kajari Teej 2026 Date: 30 या 31 अगस्त, कब है कजरी तीज? जानिए व्रत की तारीख, पूजा विधि और महत्व

Kajari Teej 2026 Date: सुहागिन महिलाएं के लिए कजरी तीज का व्रत बहुत ही खास होता है. कजरी तीज पर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत और पूजन करना चाहिए. कजरी तीज व्रत की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

Kajari Teej .jpg

Photo Credit- News24GFX

Kajari Teej 2026 Date: पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कजरी तीज का व्रत रखा जाता है. कजरी तीज को कई स्थानों पर सातुड़ी तीज और कजली तीज के नाम से भी जानते हैं. कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा? इसकी तारीख को लेकर अटकलें चल रही हैं. आइये कजरी तीज व्रत की तारीख, विधि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है कजरी तीज व्रत? (Kajari Teej Kab Hai)

कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में की तृतीया तिथि को रखा जाता है. कजरी तीज व्रत की तिथि यानी भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया का आरंभ 30 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर होगा. तृतीया तिथि का समापन अगले दिन 31 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए कजरी तीज व्रत 31 अगस्त 2026 सोमवार को रखा जाएगा.

विज्ञापन

कजरी तीज व्रत शुभ मुहूर्त (Kajari Teej Shubh Muhurat)

कजरी तीज व्रत की पूजा अभिजीत मुहूर्त और शाम को प्रदोष काल में कर सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त 31 अगस्त की दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा प्रदोष काल का समय सूर्यास्त के बाद 1 से डेढ़ घंटे का होगा. भक्त इस मुहूर्त में कजरी तीज व्रत की पूजा करें. यह समय कजरी तीज पूजा के लिए उत्तम माना जाता है.

विज्ञापन

कजरी तीज व्रत पूजा विधि (Kajari Teej Puja Vidhi)

कजरी तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. रोली, हल्दी, मेहंदी, काजल और अक्षत अर्पित करें माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं. मिठाई और फल का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ